भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर हलचल तेज हो गई है. टीम इंडिया को इस महीने के आखिर में कीवी दौरे पर जाना है, जहां पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैचों की लंबी सीरीज खेली जानी है.
इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान इसी हफ्ते होने की उम्मीद जताई जा रही है. न्यूजीलैंड दौरे पर कई खिलाड़ियों की टीम में एंट्री हो सकती है. लेकिन इससे पहले इस बार होने वाली चयन प्रक्रिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति की बैठक इसी हफ्ते में 5 से 11 अक्टूबर के बीच होने वाली है. खास बात यह है कि मुख्य चयनकर्ता के तौर पर अजीत आगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हो चुका है, लेकिन बोर्ड ने अभी तक उनके उत्तराधिकारी का ऐलान नहीं किया है.
ऐसे में जब तक नए चयनकर्ता की नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक समिति चार सदस्यों के साथ ही काम चलाएगी. पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा इस पहली चयन बैठक की कमान संभाल सकते हैं. हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह व्यवस्था अस्थायी है या पूर्णकालिक, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी हफ्ते कीवी दौरे के लिए सभी फॉर्मेट की फुल-स्ट्रेंथ टीमों का ऐलान कर दिया जाएगा.
Fastest Indian spinner to 200 ODI wickets⚡ Leading wicket-taker of the #INDvWI ODI series 🎯 Any guesses for the 𝙄𝙢𝙥𝙖𝙘𝙩 𝙋𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧 𝙤𝙛 𝙩𝙝𝙚 𝙎𝙚𝙧𝙞𝙚𝙨? 🏅🤔 🔽 Watch | #TeamIndia | @mflone_ | @imkuldeep18 https://t.co/JZMZB1EoCl
— BCCI (@BCCI) October 4, 2026
किन खिलाड़ियों की होगी वापसी और किसे मिलेगा मौका?
नया स्क्वाड सामने आने से पहले क्रिकेट गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि किन धुरंधरों की वापसी होगी और किसे मौका मिलेगा.
वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज के बाद कप्तान शुभमन गिल ने संकेत दिए थे कि वह चाहते हैं कि आने वाले सीरीज से सभी मुख्य खिलाड़ी उपलब्ध रहें.
ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों का कीवी दौरे के सीमित ओवरों के स्क्वाड में उतरना तय माना जा रहा है. डब्ल्यूटीसी 2027 की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारत को न्यूजीलैंड में दो टेस्ट मैच खेलने हैं, जो बेहद अहम हैं.
Mt. 🔟𝗞 and only going higher 📈 🎥🗣️ A glimpse into Vice-captain @klrahul's elite mindset as he joined the 10,000 international runs club en route to his highest ODI score 🫡 - By @ameyatilak #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/Ym4XGrfNwJ
— BCCI (@BCCI) October 4, 2026
ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचाने वाले बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की टेस्ट टीम में धमाकेदार वापसी तय मानी जा रही है.
हाल ही में ईरानी कप फाइनल में रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से खेलते हुए मुकेश कुमार ने 6 विकेट चटाकर टीम को जीत दिलाई थी. मुकेश के अलावा आकाश दीप को भी रेड-बॉल स्क्वाड में जगह मिल सकती है.