राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का शताब्दी वर्ष विजयदशमी उत्सव और शस्त्र पूजन कार्यक्रम आज नागपुर में आयोजित किया गया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में शस्त्र पूजन किया. संघ में दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजन की परंपरा रही है. इसी परंपरा के तहत आज नागपुर में शस्त्र पूजन किया जा रहा है.
दशहरे के अवसर पर RSS देशभर में पथ संचलन के कार्यक्रम भी आयोजित करता है. यह परंपरा संघ की मजबूती और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है. यह परंपरा संघ की स्थापना के दिन से चली आ रही है. शस्त्र पूजा से पहले मोहन भागवत ने स्मृति मंदिर में संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.
गौरतलब है, साल 1925 में दशहरे के ही दिन नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी. डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी. दशहरे के मौके पर RSS देशभर में पथ संचलन के कार्यक्रम भी आयोजित करता है.
(यह खबर अपडेट हो रही है.)