नागपुर
नागपुर जिला (Nagpur) मध्य भारत में महाराष्ट्र राज्य के विदर्भ क्षेत्र का एक जिला है. नागपुर शहर जिला प्रशासनिक केंद्र है. जिला नागपुर डिवीजन भी है. नागपुर जिला पूर्व में भंडारा जिले, दक्षिण-पूर्व में चंद्रपुर जिले, दक्षिण-पश्चिम में वर्धा जिले, उत्तर पश्चिम में अमरावती जिले और उत्तर में मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले और सिवनी जिले से घिरा है (Nagpur Geographical Location). नागपुर जिले में 12 विधानसभा क्षेत्र और 6 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Nagpur Constituencies).
इसका क्षेत्रफल 9,892 वर्ग किमी है (Nagpur Area). 2011 की जनगणना के अनुसार नागपुर जिले की जनसंख्या 4,653,570 है (Nagpur Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 470 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है (Nagpur Density). 2001-2011 के दशक में इसकी जनसंख्या वृद्धि दर 14.39% थी (Nagpur Population Growth). नागपुर में प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 948 महिलाओं का लिंगानुपात है (Nagpur Sex Ratio) और साक्षरता दर 89.52% है (Nagpur Literacy).
1853 में, राघोजी III की मृत्यु के बाद, नागपुर की रियासत को अंग्रेजों द्वारा कब्जा कर लिया गया था और वर्तमान जिले के कब्जे वाला क्षेत्र तत्कालीन नागपुर प्रांत का हिस्सा बन गया था. 1861 में इसे सेंट्रल प्रोविंस में मिला दिया गया. 1903 में यह मध्य प्रांत और बरार का हिस्सा बन गया. 1950 में नागपुर जिले को नवगठित मध्य प्रदेश राज्य का हिस्सा बनाकर बनाया गया और नागपुर इसकी राजधानी बन गया. 1956 में, भारतीय राज्यों के पुनर्गठन के बाद नागपुर जिले को बॉम्बे में शामिल किया गया था (Nagpur History). 1 मई 1960 को यह महाराष्ट्र राज्य का एक जिला बना (Formation of Nagpur).
ये दहला देने वाली कहानी महाराष्ट्र के नागपुर की है. यहां एक बुजुर्ग को शक था कि उसकी बहू जादू टोना करती है. वह बहू से इसी बात पर नाराज था. बहू जब घर में अकेली थी तो बुजुर्ग ने उस पर कुल्हाड़ी चला दी. बहू की मौत हो गई. फिर ससुर कुएं में कूद गया. कुछ ही देर में घर में पूरा मंजर बदल गया.
2019 में बेटे की मौत के बाद एक बुजुर्ग ससुर के मन में बहू को लेकर शक गहराता गया. उसे लगता था कि बहू काला जादू करती थी और इसी वजह से उसके बेटे की जान गई. दोनों अलग रहने लगे, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ. शनिवार को कहासुनी इतनी बढ़ी कि कुल्हाड़ी से हमला कर महिला की जान चली गई.
महाराष्ट्र के नागपुर में SBI की शाखा में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है. आरोपी ने कथित तौर पर बैंक कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर करीब 4 लाख रुपये लूट लिए. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को करीब 30 मिनट के भीतर पकड़ लिया. पुलिस का कहना है कि लूटी गई रकम बरामद कर ली गई है.
महाराष्ट्र के नागपुर में एसबीआई शाखा में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है. आरोपी ने कथित तौर पर बैंक कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर करीब चार लाख रुपये लूट लिए. घटना सीसीटीवी में कैद हुई. सक्करदरा पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब आधे घंटे में आरोपी सूरज भोजराज बोरकर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से लूटी गई रकम भी बरामद कर ली है.
नागपुर के द बैरेल कैफे में आग लगाने के मामले में अंबाझरी पुलिस ने मनमोहन उर्फ निखिल बुद्धसागर तिवारी और शुभम श्रीकृष्णकुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, एंट्री और सर्विस को लेकर नाराजगी के बाद मनमोहन ने पेट्रोल डालकर कैफे में आग लगाई. हादसे में करीब 9 लाख रुपये का नुकसान हुआ.
बीजेपी के पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह की 2027 के चुनाव से पहले सक्रियता बढ़ गई है. शालिनी सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की महिला शाखा 'राष्ट्र सेविका समिति' से जुड़ी हैं और हाल ही में नागपुर में तृतीय वर्ष का सर्वोच्च प्रशिक्षण पूरा किया है.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के एक कार्यक्रम में एक बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें शिक्षित से ज्यादा आपराधिक इलाकों से वोट मिले. हालांकि, उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि वे उनके काम या गतिविधियों का समर्थन करते हैं.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नागपुर में दिया बयान चर्चा में है. उन्होंने कहा कि उनके चुनाव में पढ़े लिखे इलाकों की तुलना में अंडरवर्ल्ड और रेड लाइट इलाकों से ज्यादा वोट मिले. गडकरी के मुताबिक, इन क्षेत्रों में उन्हें करीब 92 प्रतिशत मतदान मिला था. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी से संबंध होने का मतलब उसकी गतिविधियों का समर्थन करना नहीं है. सड़क निर्माण और सामाजिक कामों को उन्होंने समर्थन की वजह बताया.
महाराष्ट्र के नागपुर में अपराधियों की टोली ने चोरी का ऐसा प्लान बनाया, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. एक नाबालिग साथी का जन्मदिन था और बड़े फार्म हाउस में पार्टी करनी थी. पार्टी के खर्च के लिए पैसे कम पड़ रहे थे, तो पूरी टोली चोरी करने निकल पड़ी. शहर के कैफे से नकदी और सिगरेट उड़ाई, फिर पान की बंद दुकान को भी निशाना बनाया.
Nagpur Wife Murder Case: नागपुर में खाना न परोसने पर पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.
नागपुर के यशोधरा नगर इलाके में पुलिस ने देह व्यापार के कथित अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 3 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस ने संगम नगर स्थित एक मकान पर बोगस ग्राहक के जरिए जाल बिछाकर छापेमारी की. मौके से 30 वर्षीय प्रविण शालीकराम बिलसे उर्फ यादव को गिरफ्तार किया गया.
नागपुर के यशोधरा नगर में पुलिस ने देह व्यापार के कथित अड्डे पर छापा मारकर 3 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में पीटा एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कथित नेटवर्क की जांच की जा रही है. वीडियो में जानें मामला.
महाराष्ट्र के नागपुर में चोरों ने एक वाइन शॉप को निशाना बनाया. दुकान शराब की बोतलों से भरी थी, लेकिन चोरों की नजर शराब पर नहीं, बल्कि कैश ड्रॉअर पर थी. तीन चोरों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया और करीब 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गए. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई.
नागपुर की एक वाइन शॉप में तीन चोर घुसे, लेकिन शराब की बोतलों को हाथ नहीं लगाया. एक चोर शटर के नीचे से अंदर पहुंचा और कैश ड्रॉअर से करीब 60 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया. पूरी वारदात CCTV में कैद हुई. वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला.
नेपाल में आई भीषण बाढ़ में भारत के भी कई नागरिक फंसे हुए हैं. नागपुर के 105 नागरिक सुरक्षित भारत लौट आए हैं. नागपुर स्टेशन पहुंचते ही उनके परिजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया.
बिहार सरकार ने प्रशासनिक सहयोग से इन तीर्थयात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर पटना लाया और वहां से ट्रेन के जरिये महाराष्ट्र भेजा. प्रशासन ने इन तीर्थयात्रियों के लिए भोजन, पानी और मेडिकल की सुविधा भी उपलब्ध कराई.
नागपुर से करीब 55 किलोमीटर दूर कोंढाली के चंदनपारडी गांव के पास एक फार्म हाउस में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि महज 40 मिनट में फार्म हाउस का ज्यादातर हिस्सा जलकर खाक हो गया. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था.
नागपुर के एक कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कहा कि—अब पहले जितना काम नहीं कर सकता... नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने का समय आ गया है..बस फिर क्या था...सोशल मीडिया पर अटकलें ही अटकलें..लगाई जानें लगीं..किसी ने कहा—गडकरी रिटायरमेंट का संकेत दे रहे हैं..किसी ने इसे मोदी कैबिनेट में संभावित फेरबदल से जोड़ दिया..
केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान आया है. गडकरी ने कहा है कि वे अब ज्यादा काम नहीं सकते हैं. उनका कहना है कि अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपनी चाहिए.
महाराष्ट्र के नागपुर में गैस रिसाव के बाद हड़कंप मच गया है.. नागपुर के गोधनी इलाके में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस लीक हुई है.. जिसके बाद लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और करीब 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया.
नागपुर में गोधनी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरिन गैस रिसाव की घटना के बाद 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस प्लांट से दो सौ मीटर इलाके को प्रशासन ने नो मेंस लैंड घोषित कर दिया है.