scorecardresearch
 

जलगांव में समर्थकों के बीच गरजे एकनाथ खडसे, कहा- मुंह खोला तो हिल जाएगा देश

खडसे ने कहा कि 'यदि विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन नहीं टूटा होता तो महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री होता. मैंने गठबंधन को तोड़ने में अहम भूमिका निभाई जिसके कारण आज मुख्यमंत्री बीजेपी का है.

Advertisement
X
महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे
महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे

कई आरोपों के चलते राजस्व मंत्री पद छोड़ने के लिए मजबूर होने के करीब एक महीने बाद महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे जलगांव में जमकर गरजे. खडसे ने कहा कि यदि उन्होंने मुंह खोला तो देश हिल जाएगा. खडसे ने जलगांव में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए यह बात कही.

खडसे ने कहा कि 'भले ही मैंने अपने खिलाफ आरोपों के चलते इस्तीफा दे दिया है, यदि मैंने अपना मुंह खोला तो पूरा देश हिल जाएगा.' मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना से नाता तोड़ने का जो कदम उठाया है, उसके चलते बीजेपी राज्य में भगवा गठबंधन का नेतृत्व कर रही है.

उन्होंने कहा, 'यदि विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन नहीं टूटा होता तो महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री होता. मैंने गठबंधन को तोड़ने में अहम भूमिका निभाई जिसके कारण आज मुख्यमंत्री बीजेपी का है.' राजस्व सहित कई महत्वपूर्ण विभाग संभाल रहे थे. खडसे पर कई आरोप लगे थे. मंत्री पद छोड़ना पड़ा था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement