scorecardresearch
 

झारखंड का 'यूट्यूब वाला गांव', सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा

झारखंड के गढ़वा जिले में एक ऐसा गांव है, जिसे लोग यूट्यूब वाला गांव के नाम से जानते हैं. आज कल इस गांव की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. यह गांव गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के विश्रामपुर पंचायत में है. पहले इस गांव के मोड़ को कानी मोड़ के नाम से जानते थे, लेकिन चार-पांच वर्षों से इस मोड़ को यूट्यूब मोड़ के नाम पर कर दिया गया है.

Advertisement
X
गांव की घुमावदार सड़क को लोग बोलते हैं यूट्यूब मोड़. (Photo: Screengrab)
गांव की घुमावदार सड़क को लोग बोलते हैं यूट्यूब मोड़. (Photo: Screengrab)

झारखंड के गढ़वा जिले का एक छोटा-सा गांव इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में छा रहा है. गढ़वा के रंका प्रखंड स्थित बहाहारा गांव को लोग यूट्यूब वाला गांव के नाम से पहचानने लगे हैं. यहां के एक मोड़ को स्थानीय लोग यूट्यूब मोड़ कहते हैं. स्थानीय लोग कहते हैं कि सिर्फ नाम की वजह से यह मोड़ युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है. इस बदलाव ने गांव की पहचान बदल दी है. गांव के लोग भी इस पहचान से खुश हैं, उनसे बात करो तो चेहरे पर मुस्कराहट आ जाती है.

कहानी शुरू होती है इस गांव की घुमावदार सड़क से, जो देखने में बिल्कुल वैसी लगती है, जैसे आपने अक्सर वीडियो में पहाड़ी रास्तों पर देखी होगी. पहले इस मोड़ को कानी मोड़ के नाम से जाना जाता था. लेकिन पिछले 4-5 सालों में यूट्यूब मोड़ के नाम से इसे लोग पुकारने लगे. नाम बदला, पहचान बदली- और अब इस मोड़ पर बोर्ड भी लग चुका है.

jharkhand youtube village mod turn viral story

गांव के स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे स्मार्टफोन और इंटरनेट गांवों तक पहुंचे, वैसे-वैसे युवाओं ने सोशल मीडिया पर इस मोड़ की तस्वीरें और वीडियो डालना शुरू कर दिया. देखते ही देखते यह मोड़ वायरल हो गया. आज जब कोई व्यक्ति यहां से गुजरता है तो वह बोर्ड को पढ़कर रुक जाता और मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगता है.

यह भी पढ़ें: पंजाब के इस गांव में है धुरंधर के जसकीरत का घर, जहां से लौटा खाली हाथ, इमोशनल कर गया सीन

Advertisement

यूट्यूब मोड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि इस बात का उदाहरण है कि कैसे डिजिटल दुनिया किसी भी साधारण जगह को खास बना सकती है. एक छोटा-सा मोड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

jharkhand youtube village mod turn viral story

हालांकि गढ़वा के इस यूट्यूब वाला गांव में ऐसा कुछ नहीं दिखा कि लोग यहां यूट्यूब पर वीडियो बनाते हों, कंटेंट क्रिएटर हों या व्लॉगिंग करते हों. कुछ लोगों से इसके नाम के बारे में बात की तो उनका कहना था कि गांव के लोगों ने ही इस नाम को पुकारना शुरू कर दिया, फिर धीरे-धीरे यही नाम सबकी जुबान पर आ गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement