झारखंड
झारखंड (Jharkhand) भारत का एक राज्य है (State of India). राज्य की सीमा पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में छत्तीसगढ़, उत्तर पश्चिम में उत्तर प्रदेश, उत्तर में बिहार और दक्षिण में ओडिशा के साथ लगती है. इसका क्षेत्रफल 79,716 वर्ग किमी है (Area of Jharkhand). यह क्षेत्रफल के हिसाब से 15वां सबसे बड़ा और जनसंख्या के हिसाब से 14वां सबसे बड़ा राज्य है. राज्य को 2000 में बिहार से अलग कर बनाया गया था (Formation of Jharkhand State).
झारखंड भारत के पूर्वी भाग में स्थित है और इसके पूर्वी भाग में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश, उत्तरी भाग में बिहार और दक्षिणी भाग में ओडिशा है (Jharkhand Geographical Location). हिंदी इस राज्य की आधिकारिक भाषा है. रांची शहर इसकी राजधानी है और दुमका इसकी उप-राजधानी है (Capital of Jharkhand, Ranchi).
राज्य अपने झरनों, पहाड़ियों और पवित्र स्थानों के लिए जाना जाता है. यहां पर स्थित बैद्यनाथ धाम, पारसनाथ, देवरी और रजरप्पा प्रमुख धार्मिक स्थल हैं (Jharkhand Tourism).
झारखंड का भौगोलिक क्षेत्र 7,970,000 हेक्टेयर है. झारखंड का अधिकांश भाग छोटा नागपुर पठार पर स्थित है. कई नदियां छोटा नागपुर पठार से होकर गुजरती हैं. उनमें दामोदर, उत्तरी कोयल, बराकर, दक्षिण कोयल, शंख और सुवर्णरेखा नदियां शामिल हैं. झारखंड राज्य का अधिकांश भाग अभी भी जंगल से घिरा हुआ है. वन में हाथियों और बाघों की आबादी हैं (Jharkhand Forest Area).
2011 की भारतीय जनगणना के अनुसार, झारखंड की जनसंख्या 32.96 मिलियन है (Jharkhand Population).
भारत को खनिज संसाधनों का 40% यहां से मिलता है. यह आर्थिक विकास के मामले में अग्रणी राज्यों में से एक है. 2017-18 में राज्य की जीडीपी विकास दर 10.22% थी (Jharkhand Economy).
झारखंड के खाने में चावल, दाल, सब्जी मुख्य हैं. प्रसिद्ध व्यंजनों में चिल्का रोटी, मालपुआ, पिठा, धोस्का, अरसा रोटी, दूधौरी और पानीपुरी शामिल हैं (Jharkhand Food).
झारखंड में कई लोक नृत्य हैं उनमें झुमैर प्रमुख है. झारखंड के प्रमुख स्थानीय त्योहार सरहुल, तुसू महोत्सव, रथ यात्रा, मकर संक्रांति, दुर्गा पूजा, करम, जीतिया, मनसा पूजा, दिवाली, फगुआ, दशहरा, राम नवमी, मगे पोरोब और छठ हैं (Jharkhand Festivals).
जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर इंडियन सुपर लीग के फुटबॉल मैचों की मेजबानी करता है और आईएसएल आधारित फुटबॉल क्लब जमशेदपुर एफसी यहीं है. झारखंड में क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल आम खेल हैं (Jharkhand Sports). भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के ही हैं (Mahendra Singh Dhoni From Jharkhand ).
एक कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी की मौत हो गई. कार में सवार 3 अन्य लोगों को भी हादसे में जान चली गई. हादसा बुधवार देर रात हुआ. कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी भी शामिल हैं. हादसा बुधवार देर रात हुआ और टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस और राहत बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. घटना की परिस्थितियों की जांच जारी है.
उत्तर प्रदेश में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए TSPC के बृजेश गंझू की मौत के बाद झारखंड के नक्सली संगठनों में भारी गुस्सा है. TSPC ने झारखंड के सात जिलों में 24 से 26 सितंबर तक तीन दिन का बंद घोषित किया है. संगठन ने पुलिस की कार्रवाई को फर्जी एनकाउंटर बताया और झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है.
कोडरमा के लोचनपुर में तीन नाबालिगों को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. इसके बाद उन्हें गांव में घुमाकर बिजली के खंभे से बांधा गया और पिटाई कर माफी मंगवाई गई. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों पर POCSO, IT एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है. वहीं लड़की की मां की शिकायत पर दो लड़कों के खिलाफ अलग केस हुआ है.
झारखंड के कोडरमा के लोचनपुर में तीन नाबालिगों को ग्रामीणों ने कथित तौर पर खंभे से बांधकर पीटा और गांव में घुमाया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों पर POCSO, IT एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है. वीडियो में जानें मामला.
धनबाद के वासेपुर में फहीम खान के भाई शानू खान पर दिनदहाड़े फायरिंग हुई, जिसमें एक महिला समेत 3 लोग घायल हुए. पुलिस जांच में सामने आए अहम पहलू. जानिए इस शूटआउट की पूरी कहानी.
झारखंड सरकार ने दिल में छेद और गंभीर हृदय रोग से पीड़ित 25 गरीब बच्चों के दूसरे बैच को मुफ्त जटिल सर्जरी के लिए केरल के कोच्चि स्थित अमृता अस्पताल रवाना किया.
पलामू के सतबरवा में बाइक लूटने के बाद दो अपराधी लेस्लीगंज के गोपालगंज स्थित सीएसपी में लूट करने पहुंचे. एक बाहर निगरानी कर रहा था, जबकि दूसरे ने पिस्टल के बल पर कैश लूटने की कोशिश की. संचालक ने पिस्टल पकड़ ली. हाथापाई के बीच मां भी बेटे को बचाने पहुंच गईं. फायरिंग के बावजूद मां-बेटे ने अपराधी को दबोच लिया.
धनबाद के वासेपुर में गैंगस्टर फहीम खान के भाई शानू खान को बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोलीबारी में शानू खान समेत तीन लोग घायल हुए, जिनमें एक महिला भी है. पुलिस ने घटनास्थल से आठ खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. CCTV फुटेज और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की तलाश जारी है.
वाराणसी में ATS के साथ मुठभेड़ में 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल की मौत हो गई. बृजेश पर झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और NIA की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस के मुताबिक, वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन TPC का कमांडर था और उसके खिलाफ टेरर फंडिंग, रंगदारी, विकास कार्यों में बाधा डालने और पुलिस-सुरक्षाबलों पर हमले जैसे कई गंभीर आरोप दर्ज थे.
वाराणसी में हुए एनकाउंटर में झारखंड का रहने वाला नक्सली कमांडर बृजेश गंझू मारा गया. उस पर 30 लाख का इनाम था. रविवार की सुबह रामनगर के लंका मैदान में यूपी ATS और नक्सली कमांडर के बीच मुठभेड़ हुई. नक्सली कमांडर टेंगरा मोड़ से मुगलसराय की तरफ जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. क्रॉस फायरिंग में उसे गोली लगी.
रांची के एक हॉस्टल में M.Sc स्टूडेंट का शव मिलने से हड़कंप मच गया. देर रात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन एक डायरी बरामद हुई है. पुलिस के मुताबिक, डायरी की कुछ एंट्री में छात्रा के परिवार से जुड़ी परेशानियों का जिक्र है. हालांकि, पूरे मामले की जांच की जा रही है.
हेमंत सोरेन बड़गाईं इलाके की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में PMLA कोर्ट में आज पेश होंगे. इस मामले में हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है. आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. ED ने सोरेन पर फर्जी दस्तावेजों से जमीन अवैध तरीके से हासिल करने का आरोप लगाया है.
झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC और JSSC CGL परीक्षाओं की नियुक्तियों को रद्द करने के हेमंत सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है, जिससे हजारों सफल अभ्यर्थियों को राहत मिली है। कोर्ट ने सीआईडी जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए रिटायर्ड जस्टिस गौतम चौधरी को सुपरविजन सौंपा है।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से झारखंड के चक्रधरपुर नौकरी करने आई अनीता बिंद की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. वह सोनुआ के महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में सुपरवाइजर थी. करीब 15 दिन पहले शीतला मंदिर इलाके में किराये के मकान में रहने आई थी. संदिग्ध युवक अनिल कुमार बिंद कमरे से पकड़ा गया. पुलिस प्रेम प्रसंग समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
झारखंड में जिस महिला की हत्या का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई गई थी, वह करीब 20 दिन बाद गुजरात के सूरत में जिंदा मिली. महिला के इंस्टाग्राम वीडियो और मोबाइल लोकेशन से पुलिस को उसके सूरत में होने का सुराग मिला. सचिन GIDC पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर झारखंड पुलिस के हवाले कर दिया.
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंचे दो लोगों ने दुकानदार को बातचीत में उलझाकर 44 ग्राम सोने का पैकेट चोरी कर लिया. दोनों ने सिल्वर कॉइन खरीदा और 2 हजार रुपये जमा रखकर गुरुजी को कॉइन दिखाने जाने की बात कही. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर दुकानदार ने स्टॉक जांचा, तो सोना गायब मिला.
जमशेदपुर में ज्वेलरी दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे दो लोगों ने दुकानदार को बातचीत में उलझाया. इसी दौरान कथित तौर पर 44 ग्राम सोने का पैकेट चोरी कर लिया. दोनों ने सिल्वर कॉइन भी खरीदा और दो हजार रुपये जमा कर गुरुजी को कॉइन दिखाकर लौटने की बात कही, लेकिन वापस नहीं आए. स्टॉक जांच में सोना गायब मिला. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
झारखंड के गोड्डा थर्मल प्लांट की एक यूनिट में तकनीकी खराबी के कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई. BNP के वरिष्ठ नेता रूहुल कबीर रिज़वी ने इसे प्रधानमंत्री तारिक रहमान के BRICS समिट में शामिल न होने से जोड़ते हुए आरोप लगाए हैं.
झारखंड के रामगढ़ में रिश्वतखोरी के मामले में रेलवे के दो अधिकारियों को रांची की विशेष अदालत ने तीन-तीन साल की सजा सुनाई है. मामला 2018 में पतरातू डीजल शेड का है, जहां ठेकेदार से 6.26 लाख रुपये का बिल पास कराने के बदले रिश्वत मांगी गई थी.
झारखंड के रामगढ़ के पतरातू डीजल शेड से जुड़े 2018 के रिश्वत मामले में रांची की विशेष अदालत ने रेलवे के दो अधिकारियों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है. दोनों पर ठेकेदार से 6.26 लाख रुपये का बिल पास करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था. वीडियो में जानें मामला.