scorecardresearch
 

ट्रेन का टॉयलेट काफी देर तक रहा बंद, दरवाजा खुला तो फंदे से लटका मिला शव

झारखंड के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के टॉयलेट में एक यात्री का शव गमछे से लटका मिला. घटना की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

Advertisement
X
मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला यात्री का शव (Photo: ITG)
मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला यात्री का शव (Photo: ITG)

झारखंड के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के टॉयलेट में यात्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया. यात्री का शव टॉयलेट के अंदर गमछे से लटका था. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), GRP और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. 

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 12151 के स्लीपर कोच S7 के टॉयलेट का दरवाजा काफी देर तक बंद था. टॉयलेट इस्तेमाल करने के लिए यात्री परेशान हो रहे थे. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर कुछ यात्रियों ने गेट खोलने की कोशिश की. यात्रियों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने ट्रेन में मौजूद टीटीई को इसकी जानकारी दी. इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और सुरक्षाबलों के साथ मेडिकल टीम को भी अलर्ट किया गया.

7:50 बजे स्टेशन पहुंची ट्रेन

इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और आरपीएफ, जीआरपी और मेडिकल टीम को अलर्ट किया गया. सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल की चिकित्सक मौके पर पहुंची. शनिवार सुबह 7:50 बजे जब ट्रेन चक्रधरपुर पहुंची तो RPF और GRP ने टॉयलेट का दरवाजा खुलवाया. अंदर एक व्यक्ति गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला. उसका शरीर टॉयलेट पैन के ऊपर था. डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित किया.

Advertisement

स्टेशन मास्टर और दूसरे रेलकर्मियों की मदद से शव को नीचे उतारा गया. फिलहाल जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के कारण चक्रधरपुर स्टेशन में समरसत्ता एक्सप्रेस आधे घंटे तक रुकी रही. 

यह भी पढ़ें: ट्रेन में अब ये गलती पड़ेगी भारी... नहीं माने तो ₹5000 जुर्माना, जेल भी हो सकती है!

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यात्री ट्रेन में अकेले सफर कर रहा था. उसके साथ कोई परिचित या परिजन मौजूद नहीं था. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. वह किस स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था और उसे कहां जाना था, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है. जीआरपी मृतक की पहचान करने के साथ घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है.

आत्महत्या या किसी अन्य परिस्थिति में हुई मौत? 

ट्रेन के बंद टॉयलेट में यात्री का शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि, शुरुआती तौर पर फंदे से लटकने की बात सामने आई है, लेकिन घटना की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यात्री की मौत किन परिस्थितियों में हुई. फिलहाल मामले में किसी दूसरे के शामिल होने को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement