scorecardresearch
 
Advertisement

युवकों का गांव वालों पर हमला, गुस्साई भीड़ ने फूंक दिए घर और गाड़ियां; Video

युवकों का गांव वालों पर हमला, गुस्साई भीड़ ने फूंक दिए घर और गाड़ियां; Video

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के हथखोज गांव में सोमवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के कारण सांप्रदायिक तनाव फैल गया. घटना के बाद गांव में आगजनी और तोड़फोड़ हुई. करीब चार महीने पहले, इसी इलाके में कुछ अपराधियों ने राहगीरों से लूटपाट की वीडियो वायरल हुई थीं. उन्होंने पहले भी गांव के शिव मंदिर को नुकसान पहुंचाया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. हाल ही में उनकी रिहाई के बाद, पुनः आरोपियों ने बकली गांव में शिकायतकर्ता और ग्रामीणों पर हमला किया.

Advertisement
Advertisement