scorecardresearch
 

'दुपट्टे से गला घोंटा, किचन में जलाया कपड़ा फिर...', पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत

Durg News: छत्तीसगढ़ में एक महिला ने दुपट्टे से पति का गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद अपना जुर्म स्वीकार करते हुए उसने बताया कि पति आए दिन शराब पीकर घर में गाली गलौज और मारपीट करता था. इससे तंग आकर उसने दुपट्टे से गला घोंट दिया.

Advertisement
X
दुर्ग में महिला ने की पति की हत्या.
दुर्ग में महिला ने की पति की हत्या.

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला ने दुपट्टे से पति का गला घोंटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति शराब के नशे में मारपीट करता था. इसी से तंग आकर महिला ने वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद वो किचन में कपड़े को जला रही थी, तभी परिवार में एक बच्चे ने देख लिया था.

ये घटना जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर की है. यहां दिलीप सोनी पत्नी संगीता के साथ रहता था. कहा जा रहा है कि वो आए दिन शराब पीकर घर में झगड़ा करता था. इसी से तंग आकर महिला ने दुपट्टे से पति का गला घोंट दिया. इसके बाद लाश को पलंग पर ही छोड़कर किचन में कपड़े को जलाने लगी. 

'बड़े बापू उठो, बड़े पापा के घर में आग जल रही है'

मृतक के बड़े भाई जितेंद्र सोनी ने बताया कि वो खाना खाने के बाद आराम कर रहा था. तभी रात करीब पौने बारह बजे भतीजे ने चिल्लाकर कहा कि बड़े बापू उठो, बड़े पापा के घर में आग जल रही है. इसके बाद हम लोग उठे तो देखा कि धुंआ उठ रहा है. इसके बाद हम लोग ने पुलिस को सूचना दी और वहां जाकर देखा कि पलंग पर भाई का शव पड़ा था. 

Advertisement

वारदात को लेकर महिला की जुबानी

इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू की. शुरू में तो संगीता पुलिस को गुमराह करती रही. इसके बाद जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वो टूट गई और अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पति आए दिन शराब पीकर घर में गाली गलौज और मारपीट करता था. इससे तंग आकर उसने दुपट्टे से गला घोंट दिया.

इस मामले में एएसपी सिटी संजय कुमार ध्रुव ने बताया कि रात में सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने बेड पर पड़ी लाश देखी. इसके बाद तत्काल उसे हॉस्पिटल ले गई. यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मामले में आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement