दुर्ग (Durg) छत्तीसगढ़ राज्य का एक जिला है (District of Chhattisgarh), जो शिवनाथ नदी के पूर्व में स्थित है. दुर्ग भिलाई शहरी समूह का हिस्सा है. दुर्ग छत्तीसगढ़ में रायपुर के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है. यह दुर्ग जिले का मुख्यालय है (District Headquarter).
2001 की जनगणना के अनुसार, दुर्ग की जनसंख्या 2,31,182 थी (Durg Population), जिसमें पुरुषों की संख्या 51 फीसदी और महिलाओं की संख्या 49 फीसदी है. जनसंख्या का 12.8 प्रतिशत 0 से 6 वर्ष की आयु के है. यहां की आबादी का 82.7 फीसदी साक्षरता दर थी (Durg Literacy).
दुर्ग जिले से कुछ प्रसिद्ध लोग भी आते हैं जिनमें फिल्म निर्देशक अनुराग बसु, क्रिकेटर (आईपीएल) हरप्रीत सिंह,
और अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप प्रमुख हैं (Durg Notable Person).
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने एक महीने तक चलाए अभियान के दौरान 200 गुम मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस कर दिए. इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस ने CEIR पोर्टल और तकनीकी ट्रैकिंग की मदद से फोन तलाशे. एसएसपी ने बताया कि अब करीब 3 हजार अन्य गुम मोबाइलों की लिस्ट पर भी काम किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग का रहने वाला छात्र युवराज दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था. यहां सत्य निकेतन हादसे में युवराज की जान चली गई. वह परिवार का इकलौता बेटा था. रक्षाबंधन पर घर पहुंचा था और बहन से राखी बंधवाई थी. अब युवराज के पिता के परिजन बेटे को याद कर फफक पड़ते हैं.
दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के हादसे ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग के एक परिवार से उनका इकलौता बेटा छीन लिया. हादसे में जान गंवाने वाले छात्र युवराज सोनी का पार्थिव शरीर दो दिन बाद जब दुर्ग पहुंचा तो पूरा इलाका गम में डूब गया. शव घर पहुंचा तो परिवार के सब्र का बांध टूट गया. अपने इकलौते बेटे को देखकर माता-पिता बदहवास हो गए. वहीं बहन शव से लिपटकर बिलखती रही.
दुर्ग के सेमरिया गांव में भारी बारिश के बाद रास्ते कमर तक पानी और कीचड़ से भर गए. ऐसे मुश्किल हालात में ग्रामीणों को शव यात्रा निकालनी पड़ी. 30-40 लोगों ने पानी और कीचड़ के बीच अर्थी को कंधा दिया. यह तस्वीर गांव की बदहाल सड़क और बारिश में ग्रामीणों की परेशानी को बयां करती है.
पति, पत्नी और एक तीसरे रिश्ते की कहानी... रात का वक्त था. घर के अंदर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. आरोप है कि विवाद के बाद पति घर से चला गया. पत्नी कमरे में अकेली रह गई. इसके बाद उसने पति को एक बार नहीं, दो बार नहीं, बल्कि करीब 17 बार फोन किया. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. कुछ घंटों बाद उसी कमरे से नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला...
भिलाई के जुनवानी इलाके में एक स्पा सेंटर... बाहर से देखने पर नाम था- ली वेलनेस स्पा सेंटर... बोर्ड पर वेलनेस लिखा था, यानी ऐसी जगह जहां लोग मसाज और रिलैक्सेशन के लिए जाते हैं. लेकिन पुलिस को सूचना मिली कि इस सेंटर के अंदर कहानी कुछ और है. आरोप था कि वेलनेस सेंटर की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार चल रहा है.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क पर एक्शन लेते हुए 1242 म्यूल बैंक खातों का खुलासा किया है. पुलिस ने 122 आरोपियों को अरेस्ट किया है और करीब 3 करोड़ की संदिग्ध राशि फ्रीज की है. जांच में सामने आया कि साइबर अपराधी लोगों को कमीशन और आसान कमाई का लालच देकर खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम को इधर-उधर भेजने के लिए करते थे.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार सिन्हा की मौत हो गई. चलती एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच पटरी पर जा गिरे. पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.
भिलाई में रहने वाली 19 साल की फार्मेसी छात्रा ने जिस युवक से बात करना बंद किया, उसी ने उसकी जान ले ली. पुलिस का कहना है कि लड़की ने पहले शादी से इनकार किया, फिर उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था. इसके बाद आरोपी रायपुर से चाकू लेकर भिलाई पहुंचा, एक दिन रेकी की, लोकेशन जुटाई और फिर पीजी के कमरे में घुसकर महज चार मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया.
छत्तीसगढ़ के भिलाई में 19 वर्षीय फार्मेसी छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार किया है. जांच के मुताबिक छात्रा ने शादी से इनकार कर बातचीत बंद कर दी थी. आरोपी ने कथित तौर पर लोकेशन जुटाकर पीजी में हमला किया. मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से स्कूटी टकरा गई. हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है, जबकि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में पुलिस ने शहर के बीचोंबीच संचालित एक कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. इंद्रा मार्केट स्थित जलाराम लॉज पर छापेमारी के दौरान तीन युवतियों और तीन ग्राहकों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री बरामद कर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पति-पत्नी के संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की और फिर दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच तेज कर दी है.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा की मौत के बाद गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. परिजनों का आरोप है कि शरीर में खून की भारी कमी होने के बावजूद अस्पताल ने समय पर ब्लड उपलब्ध नहीं कराया. वहीं अस्पताल प्रशासन ने अलग दावा करते हुए पूरे मामले की जांच की बात कही है.
पांच दिन पहले इस घर में छुट्टियों की बातें हो रही थीं. बच्चों ने शायद अपने बैग खुद पैक किए होंगे. मां ने रास्ते के लिए कुछ जरूरी सामान रखा होगा. फिर एक रात आई... हिमाचल की एक खाई ने सब कुछ निगल लिया. और अब, पांच दिन बाद, उसी घर के बाहर चार एंबुलेंस खड़ी थीं. एक में बेटा था, दूसरी में बहू, और बाकी दो में वे पोते, जिनके लौटने का इंतजार पूरा गांव कर रहा था.
छत्तीसगढ़ के धमधा इलाके में किसान इस समय संकट में हैं. वैश्विक तनाव और मौसम की मार के चलते ईंधन व बिजली की लागत बढ़ गई है. दूसरी तरफ बाजार में खरीदार कम होने और ट्रांसपोर्ट बाधित होने से तैयार फसल बिक नहीं पा रही. ऐसे में कई किसान मजबूरी में अपनी ही फसल उखाड़ रहे हैं.
भिलाई में कंपनी डायरेक्टर की फर्जी व्हाट्सएप डीपी लगाकर 20 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले राजस्थान के अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने अकाउंटेंट को झांसे में लेकर रकम ट्रांसफर कराई थी. पुलिस ने रायपुर से आरोपियों को पकड़कर 1.20 लाख नगद, मोबाइल, एटीएम कार्ड और बैंक दस्तावेज बरामद किए हैं.
दुर्ग जिले के आर्य नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया. पति-पत्नी के शव फंदे पर और दो बच्चों के शव बिस्तर पर मिले हैं. पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें घरेलू विवाद और आर्थिक तंगी का जिक्र है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन IPL सट्टा और म्यूल अकाउंट सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हैदराबाद में छापा मारकर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी आलीशान फ्लैट्स से सट्टा नेटवर्क चला रहे थे. जांच में करीब 5 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन सामने आए हैं. पुलिस ने फर्जी खातों को फ्रीज कर जांच तेज कर दी है.
दुर्ग पुलिस ने अंतर्राज्यीय ‘दामाद गैंग’ का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी नौशाद भिलाई में ससुराल में रहकर दिन में सूने मकानों की रेकी करता और रात में साढ़ू संग चोरी करता था. पत्नी व साली चोरी का सामान ज्वेलर्स को बेचती थीं. पुलिस ने 1600 CCTV खंगालकर 13 लाख से अधिक का माल बरामद किया, जबकि फरार साढ़ू की तलाश जारी है.
दुर्ग जिले के कुम्हारी इलाके में मंगलवार को एक घर में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.