scorecardresearch
 

Weight Loss Tips: रोजाना एक जैसा हेल्दी खाना खाकर तेजी से घटा सकते हैं वजन! रिसर्च में हुआ खुलासा

Weight Loss Tips: अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है. एक नई स्टडी के मुताबिक, रोज एक जैसा खाना खाने और कैलोरी को बैंलेंस रखने से वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है.

Advertisement
X
रोज एक जैसा हेल्दी मील खाने से वजन घटाने में मिलेगी मदद (Photo- Pixabay)
रोज एक जैसा हेल्दी मील खाने से वजन घटाने में मिलेगी मदद (Photo- Pixabay)

Weight Loss Tips: वजन घटाने की जब भी बात आती है तो हमारे मन में सबसे पहले यही ख्याल आता है कि डाइट में क्या नया और अलग शामिल करें. लेकिन हाल ही में हुई एक रिसर्च ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है. रिसर्च के मुताबिक वजन कम करने का सबसे आसान और असरदार तरीका वैरायटी नहीं, बल्कि एक जैसा हेल्दी रूटीन अपनाना है. अगर आप रोज लगभग एक जैसा खाना खाते हैं और अपनी कैलोरी को बैलेंस रखते हैं तो आपका शरीर वजन घटाने के लिए ज्यादा बेहतर तरीके से काम करता है. 

यह रिसर्च जो हेल्थ साइकोलॉजी (Health Psychology) जर्नल में छपी है, बताती है कि सिंपल और तय खान-पान की आदतें डाइट को आसान और ज्यादा असरदार बना सकती हैं. 

यह स्टडी ओरेगन रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने की, जिसमें 112 ओवरवेट लोगों को शामिल किया गया. सभी लोगों ने 12 हफ्तों का वेट लॉस प्रोग्राम फॉलो किया. इस दौरान उन्होंने मोबाइल ऐप से अपना खाना ट्रैक किया और रेगुलर वजन भी नोट किया.

रिसर्च में क्या निकला?
रिसर्च में पाया गया कि जो लोग रोज एक जैसा खाना खाते थे और अपनी कैलोरी को लगभग बराबर रखते थे, उनका वजन ज्यादा कम हुआ. ऐसे लोगों ने औसतन 5.9% वजन कम किया, जबकि जो लोग हर दिन अलग-अलग चीजें खाते थे, उनका वजन सिर्फ 4.3% ही कम हुआ.

स्टडी में यह भी सामने आया कि अगर रोज की कैलोरी में ज्यादा बदलाव होता है तो वजन कम होने की स्पीड स्लो हो जाती है. उदाहरण के लिए, अगर कैलोरी में 100 कैलोरी का फर्क आता है, तो वजन कम होने में करीब 0.6% की कमी आ सकती है. इसका मतलब है कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो बहुत ज्यादा वैरायटी की जगह एक सिंपल और रेगुलर डाइट फॉलो करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

Advertisement

हेल्थ एक्सपर्ट का क्या कहना है?
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि आज के समय में हेल्दी डाइट बनाए रखना आसान नहीं है. हर जगह जंक फूड और अनहेल्दी ऑप्शन मिलने की वजह से लोगों को खुद पर कंट्रोल रखना पड़ता है. ऐसे में अगर आप खाने की एक फिक्स रूटीन बना लेते हैं तो हेल्दी खाना अपनाना आसान हो सकता है और यह धीरे-धीरे आदत बन जाती है.

वहीं, अगर आप रोज-रोज नई चीजें सोचने की बजाय कुछ फिक्स हेल्दी मील्स तय कर लें और कैलोरी का ध्यान रखें तो लंबे समय तक हेल्दी आदतें बनाना आसान हो जाता है. हालांकि, एक्सपर्ट यह भी कहना है कि जरूरी नहीं कि यह तरीका  हर किसी पर एक जैसा काम करे. फिक्स डाइट के साथ आपकी लाइफस्टाइल भी वेट लॉस करने में अहम भूमिका निभाती है.

साथ ही, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि डाइट में वैरायटी होना भी जरूरी है, खासकर फल और सब्जियों में. कुल मिलाकर, अगर आप रोजाना डिसिप्लिन के साथ हेल्दी डाइट लेते हैं तो वजन कम करना  ज्यादा आसान हो सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement