Watermelon Warning: फल खाना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है और खासकर गर्मियों में लोग पानी वाले फल सबसे अधिक खाते हैं. खरबूजा, तरबूज, लीची, चीकू और आम इस सीजन में खूब मिलते हैं और लोग इनको बड़े चाव से खाते भी हैं. मगर कई बार हम फल खाने से पहले और बाद में कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं.
हाल ही में गोरखपुर से एक मामला सामने आया, जिसमें एक ही परिवार के 11 लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार ने पहले तरबूज खाया था और उसके बाद मैगी खाई थी. इसके कुछ समय बाद लोगों को उल्टी, दस्त और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं होने लगीं.
हालांकि अभी तक यह पूरी तरह साफ नहीं हुआ है कि परेशानी सिर्फ तरबूज से हुई या फिर किसी दूसरी चीज की वजह से. डॉक्टरों का कहना है कि गर्मियों में कटे हुए फल, लंबे समय तक बाहर रखा खाना या खराब तरीके से स्टोर की गई चीजें फूड इंफेक्शन का कारण बन सकती हैं.
डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट भी गर्मियों में तरबूज खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसमें करीब 90 प्रतिशत पानी होता है. इसके अलावा इसमें विटामिन A, विटामिन C, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तरबूज खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है?
आयुर्वेद के अनुसार भी कुछ फूड कॉम्बिनेशन शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर डालते हैं. इसलिए तरबूज खाते समय सही खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि तरबूज खाने के बाद किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए.
दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स
तरबूज खाने के तुरंत बाद दूध, दही या अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं खाने-पीने चाहिए. तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जबकि दूध भारी माना जाता है. दोनों को साथ लेने से डाइजेशन खराब हो सकता है और पेट में गैस या दर्द की समस्या हो सकती है.
तला-भुना और मसालेदार खाना
तरबूज खाने के तुरंत बाद समोसा, पकौड़े या ज्यादा मसालेदार चीजें खाने से पेट में हैवी महसूस हो सकता है. इससे एसिडिटी और अपच की समस्या बढ़ सकती है. तरबूज हल्का और ठंडा फल है, जबकि तला-भुना खाना पाचन पर अधिक प्रेशर डालता है.
खट्टे फल
तरबूज खाने के बाद संतरा, मौसंबी या नींबू जैसी खट्टी चीजें खाने से कुछ लोगों को पेट में जलन और गैस की परेशानी हो सकती है. यह कॉम्बिनेशन डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है.
पानी पीने से बचें
तरबूज खुद पानी से भरा होता है, ऐसे में इसे खाने के तुरंत बाद ज्यादा पानी पीने से पेट फूलना, अपच और डाइजेशन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि तरबूज खाने के कम से कम 30 मिनट बाद पानी पिएं.
शराब का सेवन
तरबूज खाने के बाद शराब पीना भी खतरनाक माना जाता है. इससे लिवर पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है और बॉडी में शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है. खासतौर पर गर्मियों में यह कॉम्बिनेशन शरीर को डिहाइड्रेट भी कर सकता है.
सही तरीके से खाएं तरबूज