scorecardresearch
 

रात में बिस्तर पर लेटते ही बढ़ जाती है खांसी? डॉक्टर ने बताई इसकी वजह और क्या है सही इलाज

रात में खांसी बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं. डॉक्टर अजीत के अनुसार, कुछ लोगों को यह समस्या ज्यादा होती है. लेटते समय खांसी क्यों ज्यादा आती है और इसको कैसे ठीक किया जा सकता है इस बारे में डॉक्टर ने बताया है.

Advertisement
X
खांसी की समस्या (PHOTO-ITGD)
खांसी की समस्या (PHOTO-ITGD)

बदलते मौसम में  खांसी हो गई है और रात में बिस्तर पर लेटते ही बार-बार खांसने लगते हैं? कई बार खांसी इतनी बढ़ जाती है कि नींद टूट जाती है और सुबह उठने पर थकान महसूस होती है? अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसको हल्के में न लें. लेटते ही खांसी क्यों बढ़ जाती है और खांसी को कैसे ठीक किया जा सकता है इस बारे में डॉक्टर ने बताया है. 

राजीव गांधी हॉस्पिटल में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजीत ने इस बारे में बताया है. वह कहते हैं कि कुछ लोगों को रात में लेटते समय खांसी ज्यादा आती है. बच्चों में भी ये समस्या देखी जाती है. इसके कई कारण होते हैं. सर्दी-जुकाम, एलर्जी या साइनस की समस्या होने पर नाक में म्यूकस यानी बलगम ज्यादा बन सकता है. इसे पोस्टनेजल ड्रिप कहते हैं. जब व्यक्ति लेटता है, तो यह म्यूकस गले के पीछे जमा होने या नीचे की ओर बहने लगता है. इससे गले में खुजली, खराश और बार-बार खांसने की समस्या हो सकती है.

यह भी पढ़ें: बदलते मौसम में हो गई है खांसी? ये एलर्जी या किसी बीमारी का लक्षण? डॉक्टर ने बताया क्या है इलाज

पेट का एसिड गले तक पहुंचना

कुछ लोगों में रात में ज्यादा खांसी आने का कारण पेट के एसिड का गले तक पहुंचना भी होता है. इसको मेडिकल की भाषा में गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज कहते हैं. इसमें पेट का एसिड वापस भोजन नली की तरफ आ सकता है. लेटने पर कुछ लोगों में यह परेशानी बढ़ जाती है. एसिड या रिफ्लक्स से जुड़ी जलन गले में खांसी कर सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: प्रदूषण बढ़ते ही खांसी क्यों होने लगती है? ये कितना खतरनाक, कैसे करें बचाव, डॉक्टर से जानें

खांसी को ठीक करने के लिए क्या करें

डॉ. अजीत कहते हैं कि अधिकतर मामलों में तीन से 5 दिन में खांसी खुद ही ठीक हो जाती है, लेकिन अगर ऐसा नहीं हो रहा है और रात में परेशानी ज्यादा बढ़ रही है तो इस मामले में आप डॉक्टर से सलाह लें. ये ध्यान रखें कि खांसी के लिए खुद से कोई कफ सिरप यूज न करें. शुरुआत में आप भाप लेना, बाहर जाते समय मास्क लगाना और धूल- मिट्टी के संपर्क में आने से बचना जैसी चीजों का पालन भी करें. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement