scorecardresearch
 

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया. हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मकान में रखे अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों के कारण धमाका हुआ.

Advertisement
X
एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया (Photo- ITG)
एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया (Photo- ITG)

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में गुरुवार को एक मकान में जोरदार धमाका हो गया. धमाका इतना तेज था कि दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया. हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी. बताया जा रहा है कि वहां रखे अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों के कारण किसी वजह से जोरदार धमाका हुआ. धमाके के बाद मकान ढह गया. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. हादसे के कारणों और नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

बता दें कि आगामी दिवाली त्योहार से पहले पटाखे बनाने की गतिविधियां तेज होने के बीच अवैध रूप से चलने वाली इकाइयां बड़ा खतरा बन सकती हैं. नियमों को दरकिनार कर रिहायशी इलाकों में पटाखे बनाने का काम किया जाता है,जो न केवल वहां काम करने वाले लोगों, बल्कि आसपास रहने वाले परिवारों की जान भी खतरे में पड़ सकती है. वाराणसी की ताजा घटना के बाद पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह अवैध फैक्ट्री कैसे चल रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement