दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आपराधिक मानहानि के एक मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के नाम समन जारी किया था, जो गुरुग्राम के सेक्टर-56 में उनके घर के गेट पर चिपका दिया गया है. केस भाजपा आईटी सेल के सदस्य विकास सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे का है.
पानीपत में देवी मंदिर रोड पर 8 साल का बच्चा खुले नाले में गिर गया. एक स्थानीय निवासी ने तुरंत बच्चे को बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली. घटना CCTV में कैद हो गई. इसी जगह पिछले महीने एक महिला भी नाले में गिर गई थी. लगातार हो रहे हादसों के बाद खुले नाले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.
गुरुग्राम की हाईराइज सोसायटियों में बिजली बिलों को लेकर मिल रही शिकायतों पर हरियाणा सरकार ने सख्ती दिखाई है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिलिंग व्यवस्था पारदर्शी बनाने और निवासियों की समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए हैं.
वांटेड गो-तस्कर शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ गुरुवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे गांव सिलानी के पास क्राइम स्टाफ (सीएस) टीम शाहिद का पीछा कर रही थी. इस दौरान आरोपी ने सीएस स्टाफ पर फायरिंग कर दी.
फरीदाबाद के ओल्ड खेड़ी रोड पर एक गोदाम में बिना वैध परमिट के 7,270 किलो अवैध पटाखे पाए गए. पुलिस ने आरोपी हेमंत वधवा के किराए पर लिए गए गोदाम पर छापा मारा, जहां भारी मात्रा में फुलझड़ी, अनार, बम, चक्कर, स्काई शॉट, बुलेट बम और मैजिक पेपर शॉट जैसे पटाखे मिले.
फरीदाबाद के सेक्टर 11 स्थित एक निजी होटल में आगरा की 25 वर्षीय अदिति का शव फंदे से लटका मिला. वह पिछले तीन दिनों से अपने प्रेमी हेमंत शर्मा के साथ होटल में रुकी थी. घटना के बाद हेमंत होटल से चला गया. पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है.
पंचकूला में मंगलवार रात पुलिस और एक कुख्यात गैंग से जुड़े दो कथित शूटरों के बीच मुठभेड़ हो गई. आरोपियों ने पुलिस टीम पर पांच गोलियां चलाईं. एक गोली PSI की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जबकि दूसरी ASI के कान के पास से गुजर गई.
Faridabad Police Encounter: फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद मध्य प्रदेश का अंतर-राज्यीय 'गुलेल' गिरोह गिरफ्तार. 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, 15 हजार का इनामी भी दबोचा गया. गुलेल से कंचे फेंककर करते थे बंद घरों की रेकी. पढ़ें पूरी खबर.
CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली-NCR में चौतरफा पुलिस चेकिंग चल रही है. दिल्ली के कई इलाकों में बैरिकेडिंग है. यूपी गेट, गाजीपुर, बदरपुर और सिंघु बॉर्डर समेत दिल्ली में दाखिल होने वाले कई रास्तों पर चेकिंग की जा रही है. स्टेशनों पर चेकिंग हो रही है. प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है. CJP प्रोटेस्ट के बीच यूपी से हरियाणा तक कहां कैसे हैं हालात?
रोहतक के PGIMS में 8 साल का बच्चा करीब 23 महीने वेंटिलेटर और 100 प्रतिशत ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहने के बाद ठीक होकर घर लौटा. बेटे के इलाज के लिए पिता ने टैक्सी चलाने का काम छोड़ दिया, जबकि मां करीब दो साल तक अस्पताल में उसके साथ रहीं.
CJP के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि विरोध करना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन समाधान बातचीत से निकलेगा. उन्होंने दिल्ली में जाम लगाकर आम जनता को परेशान न करने की अपील की. वहीं, दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है.
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने CJP के प्रदर्शन पर कहा कि समाधान प्रदर्शन से नहीं, बातचीत से निकलेगा और दिल्ली की सड़कों पर जाम लगाकर आम जनता को परेशान नहीं करना चाहिए. हालांकि, उन्होंने युवाओं के प्रदर्शन में शामिल होने और अपने सुझाव रखने को जरूरी बताया.
फरीदाबाद की टीटू कॉलोनी में 10वीं कक्षा के छात्र अर्जुन का शव उसकी सहपाठी के घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला. किशोर की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. गुस्साई भीड़ ने पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम से मारपीट की. शव लेने पहुंची एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की गई. घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.
फरीदाबाद में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की दो महिला नेताओं पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच हाथापाई हुई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे को थप्पड़ मारती दिख रही हैं.
'पंचायत आजतक हरियाणा' में गुरुवार को कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिरकत की. इस दौरान 'कांग्रेस के अच्छे दिन कब आएंगे?' सेशन में उन्होंने नायब सैनी सरकार के अबतक के कामकाज को लेकर जमकर निशाना साधा. भूपेंद्र हुड्डा ने साथ ही 'वोट चोरी' से लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में जारी विपक्ष के प्रदर्शन और पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी पर भी खुलकर बात की. देखें वीडियो.
'पंचायत आजतक हरियाणा' में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा और आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता निवान शर्मा शामिल हुए. इस दौरान 'कुरुक्षेत्र का चौधरी कौन' सेशन में तीनों प्रवक्ताओं के बीच जमकर बहस देखने को मिली. हरियाणा और पंजाब के विकास, ड्रग्स से लेकर किसानों के मुद्दों पर वार-पलटवार हुआ. देखें वीडियो.
'पंचायत आजतक हरियाणा' में गुरुवार को भारतीय शूटर नीरू ढांडा और पुरुष हॉकी खिलाड़ी सिंह ने शिरकत की. इस दौरान 'जब खेले हम जी जान से' सेशन में दोनों एथलीटों ने एशियन गेम्स में अपनी सफलता की जर्नी और चैलेंज पर खुलकर बात की. नीरू ने जापान में हुए एशियन गेम्स में शूटिंग में 3 मेडल जीते, जबकि हॉकी टीम ने भी गोल्ड मेडल जीता. देखें वीडियो.
'पंचायत आजतक हरियाणा' के मंच पर नायब सैनी सरकार के मंत्री विपुल गोयल और डॉ. अरविंद शर्मा शामिल हुए. इस दौरान 'कितना बदला हरियाणा' सेशन में दोनों ने 2014 के बाद से बीजेपी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में आए बदलावों का विस्तार से ब्योरा दिया. साथ ही हरियाणा के विकास के लिए आगे का विजन भी रखा. देखें वीडियो.
'हरियाणा पंचायत आजतक' के मंच पर नायब सैनी सरकार के दो प्रमुख मंत्री शामिल हुए. विपुल गोयल और डॉ. अरविंद शर्मा ने राज्य के विकास का 10 सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इस दौरान जहां विपुल गोयल ने प्रदेश में 'हेली टैक्सी' सेवा शुरू करने की योजना साझा की, वहीं डॉ. अरविंद शर्मा ने बाबा राम रहीम की पैरोल और जेल सुधारों पर सरकार का रुख साफ किया.
गुरुवार को आजतक के आयोजित कार्यक्रम 'आजतक पंचायत हरियाणा' के मंच पर खासतौर पर आमंत्रित रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी. जहां सेशन दो साल, नायब के कमाल! में मॉडरेटर अंजना ओम कश्यप ने उनसे किए तीखे और सीधे सवाल. क्या रहे इन सवालों के जवाब, दावे और वादे, जानने के लिए देखें ये पूरा सेशन.
रोहतक PGIMS में 23 महीने तक पीआईसीयू में भर्ती रहे 8 साल के बच्चे को डॉक्टरों ने स्थिर हालत में घर भेज दिया. 5 अक्टूबर 2024 को गंभीर हालत में भर्ती हुए बच्चे की मां करीब दो साल तक उसके सिरहाने बैठी रहीं, जबकि पिता ने टैक्सी चलाना छोड़कर अस्पताल में रहकर बेटे की देखभाल की. इस दौरान नर्सिंग स्टाफ भी परिवार का हिस्सा बन गया.