scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: दादा-पोती की तस्वीर को लेकर रची गई फर्जी कहानी

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से दो तस्वीरों का एक कोलाज वायरल हो रहा है. तस्वीर में एक बुजुर्ग व्यक्ति एक युवती के गाल चूमते नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि ऐसी हरकत करते ये कोई और नहीं बल्कि मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद वामन भट हैं.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
लड़की को किस करते मध्य प्रदेश से बीजेपी सांसद वामन भट
सोशल मीडिया पर मौजूद लोग जैसे सतीश शर्मा
सच्चाई
मध्यप्र देश से वामन भट नाम का कोई सांसद नहीं है. तस्वीर केरल में रहने वाले दादा-पोती की है.

चुनाव खत्म हुए एक महीने से ज्यादा हो चुका है, लेकिन सोशल मीडिया पर नेताओं पर छींटाकशी अब भी जारी है. सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से दो तस्वीरों का एक कोलाज वायरल हो रहा है. तस्वीर में एक बुजुर्ग व्यक्ति एक युवती के गाल चूमते नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि ऐसी हरकत करते ये कोई और नहीं बल्कि मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद वामन भट हैं.

इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पड़ताल में पाया कि तस्वीर में नजर आ रहे बुजुर्ग कोई सांसद नहीं हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर झारखंड के कोडरमा से बीजेपी की जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता की है.

पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन देखा जा सकता है.

फेसबुक यूजर ' ' ने ये कोलाज पिछले साल पोस्ट किया था, लेकिन इसे लोग अभी भी शेयर कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक करीब 4300 लोग इस पोस्ट को साझा कर चुके थे.

Advertisement

पहली तस्वीर

बुजुर्ग व्यक्ति की एक युवती का गाल चूमते हुए इस तस्वीर को जब हमने रिवर्स सर्च की मदद से ढूंढा तो हमें वेबसाइट पर एक आर्टिकल मिला. इसके अनुसार ये तस्वीर केरल के कोट्टायम की रहने वाली तारा नंदीकरा और उनके 84 वर्षीय दादा जी की है. तारा ने ये तस्वीर अपने फेसबुक वॉल से साल 2013 में साझा की थी. तस्वीर में नजर आ रहे बुजुर्ग कोई सांसद नहीं हैं.

साल 2016 में तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनाव के समय तारा और उनके दादा जी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर गलत दावों के साथ वायरल हो गई थी. उस समय चुनावी कैम्पेन में इस तस्वीर को डीएमके नेता के अनबझगन पर निशाना साधने के लिए इस्तेमाल किया गया था.

जब तारा को इस बात का पता चला तो न केवल उसने पुलिस और साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज की, बल्कि अपने फेसबुक अकाउंट से इस तस्वीर का सच भी सामने रखा.

हमने पर मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद वामन भट को खोजने की कोशिश की, लेकिन हमें इस नाम से कोई सांसद नहीं मिला. दरअसल, इस नाम का कोई सांसद है ही नहीं.

दूसरी तस्वीर

इस कोलाज में दूसरी तस्वीर में एक महिला नजर आ रही है. पोस्ट के साथ दावे में इस महिला के बारे में कुछ नहीं लिखा गया, लेकिन कोलाज में इस तस्वीर को जोड़कर ये दिखाने की कोशिश की गई है कि बुजुर्ग व्यक्ति इसी महिला को किस कर रहे हैं. महिला की तस्वीर को रिवर्स सर्च करने पर हमने पाया कि ये झारखंड के कोडरमा से बीजेपी की जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता हैं. पर मौजूद कुछ से मिली शालिनी गुप्ता की तस्वीर  से वायरल कोलाज वाली तस्वीर का मिलान नीचे देखा जा सकता है.

Advertisement

पड़ताल में ये स्पष्ट हुआ कि वायरल तस्वीर में नजर आ रहा बुजुर्ग बीजेपी का सांसद नहीं है और उसी तस्वीर में दिख रहीं दूसरी महिला का पहली तस्वीर से कोई लेना देना नहीं है.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement