scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'कभी मां नहीं बन सकती', ज्योतिषी ने डराया था, 39 की उम्र में दूसरी बार प्रेग्नेंट एक्ट्रेस

pooja banerjee motherhood
  • 1/9

देवों के देव महादेव फेम पूजा बनर्जी 39 की उम्र दूसरी बार मां बनने वाली हैं. वो अपनी प्रेग्नेंसी फेज को खूब एंजॉय कर रही हैं. 

pooja banerjee motherhood
  • 2/9

लेकिन पूजा के लिए ये राह आसान नहीं थी, उन्हें कोई फिजिकल कॉम्प्लिकेशन्स तो नहीं झेलने पड़े लेकिन एक ज्योतिष की भविष्यवाणी के मुताबिक वो कभी मां नहीं बन सकती थी. तब वो बहुत डर गई थीं.

pooja banerjee motherhood
  • 3/9

पूजा ने युविका चौधरी से बातचीत में बताया कि इस वजह से जब वो पहली बार प्रेग्नेंट हुईं तो यकीन नहीं कर पा रही थीं. उन्हें लग रहा था कि किसी भी वक्त मिसकैरिज हो जाएगा.

Advertisement
pooja banerjee motherhood
  • 4/9

पूजा ने कहा- एक ज्योतिष ने मुझसे कहा कि आप मां नहीं बन सकतीं. चांस ही नहीं है. होगा अगर तो भी बहुत मुश्किल से. उसकी ये बातें सुनकर पूजा सोच में पड़ गई थीं.

pooja banerjee motherhood
  • 5/9

पूजा बोलीं- मैं तो बचपन से चाहती थी कि शादी करूंगी, बच्चे करूंगी. मेरा ड्रीम था कि मैं मां बनूं. लेकिन ज्योतिष की बातें सुनकर मुझे लगा कि क्या मैं इतनी अनलकी हूं.

pooja banerjee motherhood
  • 6/9

'मुझे जब पता चला कि मैं मां नहीं बन सकती तो बहुत बुरा लगा, क्योंकि मुझे चाहिए था. बल्कि जब मैं पहली बार प्रेग्नेंट हुई थी तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ था.'

pooja banerjee motherhood
  • 7/9

पूजा ने बताया कि कैसे वो डर में जी रही थीं. वो बोलीं- मुझे लग रहा था कि पता नहीं ये जर्नी कम्प्लीट होगी कि नहीं. जब तक प्रेग्नेंसी होगी, ये बच्चा आएगा... कुछ हो जाएगा मुझे. मेरे तो किस्मत में ही नहीं है.

pooja banerjee motherhood
  • 8/9

पूजा ने आगे अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि आप सोचिए ये कितना आपके दिलों-दिमाग पर असर डालता है. मैं तब विश्वास नहीं कर पा रही थी. 

pooja banerjee motherhood
  • 9/9

पूजा फेमस टीवी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 2020 में एक्टर कुणाल वर्मा से शादी की थी. इसी साल वो एक बेटे कृषव की मां भी बनी थीं. अब वो अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने तैयारी में हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement