scorecardresearch
 

करीना के अलावा इन स्टार किड्स की हुई फेक फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान की फेक फोटो खूब वायरल हो रही है. जानते हैं करीना के पहले ऐसे कौन से स्टार किड्स हैं, जिनकी फेक तस्वीरें ऐसे वायरल हो चुकी हैं.

Advertisement
X
करीना कपूर के बच्चे की फेक फोटो
करीना कपूर के बच्चे की फेक फोटो

20 दिसबंर को करीना कपूर खान ने अपने पहले बच्चे तैमूर अली खान को जन्म दिया था. जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया पर करीना के बच्चे की तस्वीर वायरल हो गई थी.


तस्वीर में हॉस्पिटल बेड पर लेटी हुई हैं और उनकी बांहों में नन्हा तैमूर है. कल से ही यह बहस छिड़ी हुई थी कि यह तस्वीर असली है या नकली. हालांकि करीना के पिता रणधीर कपूर ने बुधवार को खुलासा किया कि यह तस्वीर नकली है.

सिर्फ करीना ही नहीं, इसके पहले भी कई बॉलीवुड सिलेब्स के साथ ऐसा हुआ है. इस लिस्ट में रानी मुखर्जी, ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहिद कपूर का नाम भी शामिल है.

की पहली बेटी अदिरा का जन्म भी ब्रीच कैंडी अस्पताल में ही हुआ था. बेटी के जन्म के बाद ही रानी के नाम पर बने इंस्टाग्राम हैंडल ने रानी की बेबी की फेक तस्वीर पोस्ट कर दी. इसके बाद रानी ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि ये तस्वीर उनकी बेटी की नहीं है.

Advertisement

की बेटी मिशा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. अगस्त में मीरा राजपूत ने अपनी बेटी को जन्म दिया था और उसके तुरंत बाद ही शाहिद-मीरा संग एक बेबी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. इतना ही नहीं मिशा के जन्म के कुछ दिनों बाद जब ने एक बच्ची के साथ अपनी फोटो शेयर की तो लोगों को लगा कि ये शाहिद की ही बेटी हैं.

पांच साल पहले की भी अपनी बेटी आराध्या के साथ एक फोटो वायरल हुई थी. हालांकि फोटो देखकर किसी को भी पता चल जाए कि यह फोटोशॉप्ड फोटो है लेकिन उस समय काफी लोगों ने इस तस्वीर को असली तस्वीर मान लिया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement