scorecardresearch
 

Aaj ka Love Rashifal 9 October 2026: मीन राशि वाले अहंकार से बचें, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Love Rashifal 9 October 2026 (लव राशिफल): रिश्तों में सहयोग और समझ बढ़ेगी.  परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.  प्रियजन से कोई अच्छी खबर मिल सकती है.  बातचीत में धैर्य रखें

Advertisement
X
love horoscope
love horoscope

मेष: रिश्तों में अनुकूलता बनी रहेगी.  प्रियजन की भावनाओं को समझने की कोशिश करें.  बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी.  साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा . रिश्ते में संतुलन बढ़ेगा. 

वृषभ: प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी.  प्रियजन से मुलाकात हो सकती है.  पुराने मित्रों से करीबी बढ़ेगी . नए लोगों से भी जुड़ाव संभव है.  पार्टनर की जरूरतों और भावनाओं का ध्यान रखें. 

मिथुन: परिवार और प्रियजनों के साथ करीबी बढ़ेगी.  रिश्तों में संवाद को प्राथमिकता दें.  पार्टनर की भावनाओं को समझने से संबंध मजबूत होंगे.  छोटी बातों को लेकर स्वार्थ या जिद से बचें. 

कर्क: रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा.  पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे.  दोस्तों और करीबियों का सहयोग मिलेगा.  परिवार में किसी मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बन सकता है. 

सिंह: प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा.  प्रेम संबंध मजबूत होंगे.  साथी का सहयोग मिलेगा.  परिवार के साथ कोई शुभ योजना बन सकती है.  रिश्तों में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता बढ़ेगी. 

कन्या: प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे.  प्रियजन के साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे.  पार्टनर को कोई सरप्राइज दे सकते हैं.  आपके व्यवहार और व्यक्तित्व से साथी प्रभावित होगा.  रिश्तों में भरोसा और मिठास बढ़ेगी. 

Advertisement

तुला: प्रेम संबंधों में धैर्य बनाए रखें.  मन की बात कहने में थोड़ी झिझक हो सकती है.  पार्टनर की खुशी का ध्यान रखें और भावनात्मक मामलों में जल्दबाजी से बचें.  साथ में घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है. 

वृश्चिक: प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा.  पार्टनर के साथ समय बिताने और अपनी भावनाएं जाहिर करने का मौका मिलेगा.  प्रिय की बातों को ध्यान से सुनें.  रिश्तों में आकर्षण और नजदीकी बढ़ेगी. 

धनु: रिश्तों में सहयोग और समझ बढ़ेगी.  परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.  प्रियजन से कोई अच्छी खबर मिल सकती है.  बातचीत में धैर्य रखें . साथी की भावनाओं को सम्मान दें. 

मकर: प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी.  मन की बात पार्टनर के सामने रख पाएंगे.  प्रियजन प्रसन्न रहेंगे. रिश्ते में मजबूती आएगी.  दोस्तों के साथ भी नजदीकी बढ़ सकती है.  साथ में सुखद पल बिताएंगे. 

कुंभ: रिश्तों में धैर्य और समझदारी से काम लें.  परिवार का सहयोग मिलेगा.  पार्टनर से बातचीत करते समय निजी बातों का ध्यान रखें.  भावनात्मक मामलों में जल्दबाजी न करें.  दोस्तों का साथ रिश्तों में सकारात्मकता लाएगा. 

मीन: प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी.  पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा.  रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी . साथ में भविष्य से जुड़ी योजनाएं बना सकते हैं.  जिद और अहंकार से बचना रिश्ते के लिए बेहतर रहेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement