कहते हैं कि दुनिया में एक शक्ल के सात इंसान होते हैं और यह बात प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर और रणवीर सिहं के केस में सही साबित हो रहा है.
कुछ समय पहले प्रियंका और रणबीर के हमशक्लों ने सुर्खियां बटोरी थीं और अब पाकिस्तान के हमाद शोएब, रणवीर सिंह के डुप्लीकेट के रुप में सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अखबार से बातचीत के दौरान हमाद ने कहा, 'मैं रणवीर सिंह की नकल नहीं करता लेकिन मुझे उनकी पर्सनेलिटी काफी पसंद है. मैं अपनी तुलना उनके साथ नहीं करता लेकिन लोग करते हैं. मुझे अभी भी विश्वास नहीं होता कि मैं उनकी तरह दिखता हूं लेकिन लोग कहते हैं कि हमारी शक्ल बहुत मिलती है. यह भगवान की देन है.'
हमाद ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं.
20 साल के ये बिजनेसमैन रातों रात रणवीर से अपनी तुलना के कारण चर्चा में आ गए हैं. उसके बाद से ही हमाद को फिल्मों के ऑफर भी मिलने लगे हैं लेकिन उन्होंने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है.