scorecardresearch
 

ट्व‍िंकल खन्ना ने कहा- रणवीर सिंह को टाइट अंडरवियर में देखकर कैसे जागेगी देशभक्ति

ट्व‍िंकल खन्ना अपने ह्यूमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं. उनके ब्लॉग और ट्वीट सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. हाल में उन्होंने राष्ट्रगान को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बड़ी सही और सटीक बात कही है...

Advertisement
X
ट्व‍िंकल खन्ना
ट्व‍िंकल खन्ना

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिजनेस वुमन ट्व‍िंकल खन्ना अपने बिंदास और बेबाक सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती है. पिछले दिनों सुप्रीम कोट के एक फैसले के मुताबिक नेशनल एंथम को हर सभी सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले चलने का आदेश दे दिया गया है.

इस बात को में बताते हुए हाल में ट्व‍िंकल ने एक ब्लॉग लिखा. ट्व‍िंकल ने लिखा कि मैं ऑफिस जा रही थी और अपने फोन पर स्क्रोल करते हुए मैंने ये न्यूज पढ़ी की अब फिल्म दिखाने से पहले थिएटर्स में पहले राष्ट्रगान बजेगा और सभी अपनी देशभक्त‍ि दिखाते हुए खड़े होंगे.


ट्व‍िंकल आगे लिखती हैं कि मैं अभी समझ नहीं पा रही हूं कि मैं मूवी हाल में क्यों और कैसे देशभक्त‍ि फील करूं. टिकट मैंने बेफिक्रे फिल्म की ली है और मुझे पता है कि मैं अभी को एक टाइट रेट अंदरवियर में देखने वाली हूं.

Advertisement

ट्व‍िंकल ने न्यूजपेपर में छपे ब्लॉग की फोटो भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की.

A photo posted by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on

Advertisement
Advertisement