scorecardresearch
 

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी इस फिल्म में साथ कर रहे हैं काम

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं. हालांकि फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है लेकिन ये तेलुगू फिल्म का रीमेक होगी.

Advertisement
X
रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी
रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी

आखिरकार रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की जोड़ी बन ही गई. दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे हैं.

हालांकि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है लेकिन फिल्म तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'टेंपर' का रीमेक होगी. 'टेंपर' पिछले साल की तेलुगू की सुपर हिट फिल्म थी.


इसके पहले और रोहित शेट्टी नूडल्स के एक ऐड में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन दोनों पहली बार किसी फिल्म में काम कर रहे हैं.

फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी. रणवीर सिंह ' और रोहित शेट्टी 'गोलमाल 4' खत्म करने के बाद इस फिल्म को शुरू करेंगे.


पहले खबर आ रही थी कि रोहित 'राम लखन' का रीमेक बनाने वाले हैं और इसके लिे भी रणवीर ही उनकी पहली पसंद थी. लेकिन अब ये फिल्म नहीं बन रही है.

Advertisement

Advertisement
Advertisement