scorecardresearch
 

नेहा कक्कड़ के छोटे कद का कॉमेडियन ने उड़ाया मजाक, सिंगर ने लगाई क्लास

एक कॉमेडी शो में बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का माक उड़ाया गया है. इस शो से दुखी हो कर सिंगर और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने शो मेकर्स को जमकर फटकारा है.

Advertisement
X
नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़

हाल ही में एक कॉमेडी शो में बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ पर एक कॉमेडी सीन क्रिएट किया गया. शो के इस सीन से नाराज नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर शो मेकर्स को जमकर लताड़ लगाई है.

ने शो के वीडियो पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वे इस तरह की नेगेटि‍व वातावरण में नहीं रह सकती हैं. उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ उसे भूल जाएं. नेहा ने फैंस के सपोर्ट के लिए भी आभार जताया है. उन्होंने कहा कि वे कल दुखी थीं लेकिन आज नहीं हैं.

View this post on Instagram

A post shared by (@nehakakkar) on

शो में नेहा की हाइट और टैलेंट की उड़ाई खि‍ल्ली

दरअसल, सोनी मैक्स पर प्रसारित डॉ. प्राण लेले शो में डॉक्टर बनें कॉमेडियन और नर्स बनें गौरव गेरा एक छोटे कद की लड़की का मजाक उड़ाते हैं. वह लड़की खुद को नेहा शक्कर बताती है. लड़की किसी इलाज के लिए डॉक्टर के पास आई है और बात-बात पर सेल्फीज लिए जा रही है. शो में कीकू और गौरव मिलकर 'नेहा शक्कर' का मजाक उड़ाते हैं. शो में कीकू ना सिर्फ उनके चेहरा या कद का बल्क‍ि उनके टैलेंट का भी मजाक उड़ाते नजर आए.

Advertisement

भाई टोनी कक्कड़ ने भी कही ये बात

इस वीडियो के बाद टोनी ने शो मेकर्स की क्लास लगाते हुए कहा, 'एक छोटे से शहर की लड़की, जिसने खुद के दम पर जिंदगी में बहुत कुछ हासिल किया उसे ऐसी इज्जत देते हैं. छोटे कद की होने की वजह से मेरी बहन ने पहले ही बहुत कुछ सहा है. क्या आपको पता भी है कि जब किसी इंसान के बॉडी साइज या शेप का इस तरह मजाक उड़ाते हैं तो उसपर क्या गुजरती होगी. भगवान की बनाई रचना पर कब मजाक उड़ाना बंद करेंगे'.

View this post on Instagram

A post shared by (@tonykakkar) on

'और बस इतना ही नहीं आपने तो उसके टैलेंट का भी मजाक उड़ाया. टैलेंट के बारे में गलत बातें बोलकर क्या आप उसके करियर को खराब नहीं कर रहे हैं? जिन्हें संगीत का ज्यादा ज्ञान नहीं हैं उन्हें तो आपकी बातों पर भरोसा हो जाएगा, क्योंकि आप एक बड़े नेशनल टीवी चैनल हो. सच तो यह है कि कोई भी नंबर 1 ऐसे ही नहीं बन जात, उस देश में जहां 1.3 बिलियन पॉपुलेशन है'.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement