scorecardresearch
 

इंडियन आइडल: कंटेस्टेंट की कहानी सुन भावुक नेहा कक्कड़, दिवाली मनाने के लिए दिए 1 लाख रुपये

इंडियन आइडल 11 की जज नेहा कक्कड़ बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं. अब दिवाली के मौके पर नेहा कक्कड़ ने एक ऐसा काम किया है, जिसे सुनकर उनके फैंस को उनपर गर्व होगा.

Advertisement
X
नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 की जज नेहा कक्कड़ बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं. अब एक बार फिर नेहा कक्कड़ का नाम चर्चा में बना हुआ है. अब दिवाली के मौके पर नेहा कक्कड़ ने एक ऐसा काम किया है, जिसे सुनकर उनके फैंस को उनपर गर्व होगा.

शो में क्यों भावुक हुईं नेहा-

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शो में एक कंटेस्टेंट स्टेज पर आकर बताता है कि शो में ऑडिशन देखने के बाद झारखंड में उसकी फैमिली और फ्रेंड्स उसे काफी सपोर्ट कर रहे हैं. कंटेस्टेंट ने ये भी बताया कि उसकी सिंगिंग सुनने के बाद सचिन तेंदुलकर ने भी उसकी गायकी की काफी तारीफ की, जो उसके लिए गर्व की बात है.

इसके बाद कंटेस्टेंट बताता है कि इस साल की दिवाली उसके जीवन की सबसे स्पेशल है, क्योंकि उसे इतने बड़े जजेस के सामने गाने का मौका मिल रहा है. इसी बीच कंटेस्टेंट इमोशनल हो जाता है और कहता है कि वो पिछले 6 सालों से अपनी फैमिली के साथ दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट नहीं कर पाया है. कंटेस्टेंट आगे कहता है कि हर साल दिवाली के मौके पर वो किसी ना किसी फैक्ट्री में काम कर रहा होता है और सिर्फ पटाखों की आवाज ही सुन पाता है.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@nehakakkar) on

कंटेस्टेंट की बात सुनकर जजेस भी इमोशनल हो जाते हैं और नेहा कक्कड़ कहती हैं वो उन्हें 1 लाख रुपये देना चाहती हैं, ताकि वो अपनी फैमिली के पास जाकर दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट कर सकें. नेहा आगे कहती हैं कि वो इन पैसों से प्लेन से अपनी फैमिली के पास जाकर दिवाली का जश्न मनाएं और और अपने घरवालों के लिए नए कपड़े और मिठाइयां भी खरीदकर ले जाएं. नेहा के इस स्वीट जेस्चर की शो के दूसरे जज विशाल ददलानी सराहना करते हैं.

इंडियन आइडल ने बदली इन सिंगर्स की तकदीर-

शो की बात करें तो ये शो पिछले दस सालों से इंडस्ट्री में सफलतापूर्वक चल रहा है. शो के कई कंटेस्टेंट्स को बॉलीवुड में अच्छी पहचान भी मिली है. इनमें नेहा कक्कड़, अभ‍िजीत सावंत, राहुल वैद्य, अरिजीत सिंह, मोनाली ठाकुर, मेयांग चैंग, भूमि त्रिवेदी आदि शामिल हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement