गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) भारतीय टेलीविजन अभिनेता और मॉडल हैं. उन्हें टीवी धारावाहिक ‘जीवन साथी’, ‘सीआईडी’ और ‘तेरे बिन’ की भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. वह स्टार प्लस के सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में अनुज कपाड़िया की भूमिका निभा रहे हैं.
24 अगस्त 2025 से कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में गौरव खन्ना बतौर प्रतियोगी शामिल हैं. यह शो रात 10:30 बजे और ओटीटी प्लेटफार्म जियो सिनेमा पर 9 बजे दिखाया जाएगा.
गौरव का जन्म 11 दिसंबर 1981 को उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur, UP) में हुआ था (Gaurav Khanna Age).
एक्टिंग से पहले गौरव खन्ना ने लगभग एक साल तक एक आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन विज्ञापनों से की. उन्हें पहली बार टीवी शो भाभी में एक छोटी सी भूमिका में देखा गया था. फिर वो कुमकुम - एक प्यारा सा बंधन में शरमन वाधवा के रूप में नजर आए थे. खन्ना की पहली मुख्य भूमिका 2007 में मेरी डोली तेरे अंगना में थी (Gaurav Khanna Career).
गौरव को 2009 में ‘ये प्यार ना होगा कम’ में यामी गौतम (Yami Gautam) के साथ अबीर बाजपेयी के रूप में उनकी भूमिका के लिए काफि पसंद किया गया था.
उन्होंने 9X चैनल की डांस प्रतियोगिता, जलवा फोर 2 का 1 में एक प्रतियोगी के रूप भाग लिया था. साथ ही, डांसिंग क्वीन शो में एक विशेष उपस्थिति दर्ज की थी. वह सरोज खान के साथ नचले वे शो के सीजन 3 के होस्ट भी थे (Gaurav Khanna in TV Sows).
गौरव खन्ना ने को टेलीविजन अभिनेत्री आकांक्षा चमोला (Anksha Chamola) के साथ 24 नवंबर 2016 को शादी की (Gaurav Khanna Wife).
खतरों के खिलाड़ी के लेटेस्ट एपिसोड में गौरव को रूबीना और रूहानिका के सामने एलिमिनेशन टास्क दिया गया. टास्क में तीनों को हवा में लटके एक प्लेटफॉर्म पर चढ़ाना था और वहां झंडों को निकालना था.
खतरों के खिलाड़ी 15 में होस्ट रोहित शेट्टी ने खतरनाक स्टंट्स का नया दौर पेश किया. लेकिन खिलाड़ियों की चोटों ने शो की मुश्किलें बढ़ा दीं. विशाल आदित्य सिंह, गौरव खन्ना और जैस्मिन भसीन की जर्नी में उतार-चढ़ाव दिखा.
गौरव खन्ना को पापा बनना था. लेकिन आकांक्षा चमोला का कहना है वो खुद में मदरहुड की फीलिंग नहीं देखती. उन्होंने कभी मां ना बनने का फैसला किया है.
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला हमेशा से ट्रोल्स के निशाने पर रही हैं. अपने कंटेंट को लेकर वो सुर्खियों में छाई हैं. आकांक्षा ने कई बोल्ड शोज भी किए हैं.
आकांक्षा चमोला ने तलाक की खबरों के बीच अपने इंस्टाग्राम से गौरव खन्ना के साथ वाली पोस्ट हटा दी हैं. हालांकि, गौरव अभी भी आकांक्षा को फॉलो करते हैं और उन्होंने अपनी प्रोफ़ाइल पर उनकी सभी तस्वीरें रखी हुई हैं.
आकांक्षा चमोला ने अलग रह रहे पति गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता मांगने की अफवाहों का खंडन किया है. इसके अलावा उन्होंने शुगर डैडी के कमेंट्स पर भी रिएक्शन दिया है.
आकांक्षा चमोला ने अपनी बाइसेक्शुअलिटी, गौरव खन्ना संग शादी और अलगाव पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि पति को शादी से पहले उनकी सेक्सुअलिटी के बारे में पता था.
आकांक्षा चमोला ने शो में बताया कि वो बायसेक्सुअल हैं. लड़कियों को लेकर उनके दिल में फीलिंग पैदा होती हैं. ये बात शादी से पहले गौरव को पता थी.
आकांक्षा चमोला ने हाल ही में कहा है कि उनके पति गौरव खन्ना ने लॉक अप 2 में आकर उनका गेम खराब किया. उनकी बातचीत के दौरान एक्टर ने उनसे कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद आकांक्षा पर काफी गहरा असर पड़ा.
गौरव के बारे में शो में गलत-गलत बातें बोलने पर ओरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखकर आकांक्षा को खरी-खोटी सुनाई थी.
खतरों के खिलाड़ी में इस तरह के स्टंट पर विवाद के बाद मेकर्स की भी प्रतिक्रिया आई है. मेकर्स का कहना है कि इन सभी स्टंट को एक्सपर्ट्स की निगरानी में किया गया है.
लॉकअप 2 खत्म होने के बाद पामेला सेरेना और आकांक्षा चमोला के बीच रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. पामेला ने बताया कि मुंबई में एक शूट के बाद वे दोनों होटल में साथ थीं, जहां होटल स्टाफ की प्रतिक्रिया ने माहौल को खास बना दिया.
आकांक्षा चमोला ने मेटा इंडिया और इंस्टाग्राम से गौरव खन्ना से जुड़े यूजरनेम को बदलने के लिए तुरंत मदद मांगी है. यह अपील रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' से उनके बाहर होने के कुछ ही समय बाद की गई है.
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 हार चुकी हैं. वो टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाईं. उससे पहले ही बाहर हो गई थीं.
रियलिटी शो 'लॉक अप' से बाहर निकलने के बाद आकांक्षा चमोला ने शो पर गौरव खन्ना से तलाक की घोषणा करने के पीछे पब्लिसिटी के सवाल पर जवाब दिया है.
खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट गौरव खन्ना ने रबर बुलेट वाले स्टंट के बाद अपनी चोटें दिखाईं. तस्वीरें वायरल होने पर सोशल मीडिया पर सवाल उठे, जिसके बाद शो के मेकर्स ने सुरक्षा को लेकर सफाई दी.
खतरों के खिलाड़ी शो शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर दो लोगों के बीच जंग छिड़ने के आसार दिख रहे हैं. गौरव खन्ना की को-कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने उनपर आरोप लगाए हैं कि एक्टर ने उन्हें शो पर बहुत परेशान किया है.
लॉकअप में एंट्री लेते ही उन्होंने गौरव संग तलाक का ऐलान किया, जिससे हर कोई हैरान था. इसके बाद उन्होंने खुद को बाइसेक्शुअल बताया.
नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला के हालिया बयानों ने दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच विवाद खड़ा कर दिया है. विजिटर्स डे के दौरान आकांक्षा ने गौरव खन्ना और परिवार के बारे में किए दिए बयान से शो में हलचल मचा दी.
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है. हेमा शर्मा ने उनके रिश्ते पर रिएक्ट किया है.
रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों ड्रामा और विवादों का अखाड़ा बना हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच की आपसी खींचतान हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही है.