scorecardresearch
 

तृषा ने छोड़ी रजनीकांत-कमल हासन की फिल्म, क्या थलपति विजय हैं वजह?

रजनीकांत और कमल हासन का रीयूनियन लेकर आ रही फिल्म से तृषा के बाहर होने की खबर ने साउथ सिनेमा फैन्स को चौंका दिया है. इस फिल्म के लिए उन्हें 14 करोड़ रुपये तक फीस भी ऑफर हुई थी. अब इस फैसले के पीछे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और उनकी राजनीतिक राइवलरी का एंगल भी जोड़ा जा रहा है.

Advertisement
X
तृषा ने विजय के लिए छोड़ी रजनीकांत-कमाल हासन की फिल्म! (Photo: ITGD)
तृषा ने विजय के लिए छोड़ी रजनीकांत-कमाल हासन की फिल्म! (Photo: ITGD)

साउथ के दो आइकॉन रजनीकांत और कमल हासन 47 साल बाद एक फिल्म में साथ आने वाले हैं. फिल्म को डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी नेल्सन दिलीप कुमार के कंधों पर है, जिन्होंने रजनीकांत को उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'जेलर' दी है. क्या कोई भी एक्टर इस फिल्म में काम करने का मौका छोड़ना चाहेगा? वो भी सपोर्टिंग रोल नहीं, लीड फीमेल किरदार? लेकिन साउथ की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेज में से एक तृषा ने ऐसा ही किया है. उनके इस फैसले के पीछे विजय एंगल भी जोड़ा जा रहा है. चलिए बताते हैं कि ये दिलचस्प मामला क्या है.

तृषा ने छोड़ी रजनी-कमल की फिल्म
रजनीकांत और कमल हासन के साथ फिल्म करने की अनाउंसमेंट ने ही इंटरनेट पर भौकाल दिखा दिया था. तमिल इंडस्ट्री के इन आइकॉन्स का 47 साल बाद साथ आना अपने आप में किसी ईवेंट से कम नहीं होने वाला. साउथ सिनेमा पर नजर रखने वाले कई पोर्टल्स की रिपोर्ट्स में सामने आया है कि रजनी-कमल की इस फिल्म में लीड रोल तृषा को ऑफर किया गया था. मगर उन्होंने ये रोल करने से इनकार कर दिया है.

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस रोल के लिए तृषा को 12-14 करोड़ रुपये फीस भी ऑफर की गई थी. अगर तृषा राजी हो जातीं, तो तमिल इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेसेज में से एक बन जातीं. मगर उन्होंने 'जीवन में एक बार' आने वाला ये शानदार मौका छोड़ दिया है. तृषा के इनकार की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है और इसलिए इसमें एक विजय कनेक्शन भी देखा जा रहा है.

Advertisement

तृषा के फैसले का क्या है विजय कनेक्शन?
थलपति विजय का सुपरस्टार से तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनना इन दिनों खूब चर्चा में रहा. इसी के साथ तृषा भी खूब चर्चा में रहीं. तृषा का नाम विजय के साथ खूब जोड़ा जाता है. जिस दिन तमिलनाडु चुनाव के नतीजों में विजय की जीत अनाउंस हुई, उस दिन तृषा का बर्थडे था. इस मौके पर साउथ के कई एक्टर्स ने तृषा को 'डबल सेलिब्रेशन' की बधाई दी थी. विजय के शपथ ग्रहण समारोह में उनकी पत्नी मौजूद नहीं थीं, जिनके साथ उनका डिवोर्स केस हाल ही में सामने आया था. लेकिन शपथ ग्रहण में तृषा को फ्रंट-रो में सीट मिली थी और वो विजय के पेरेंट्स के बगल में बैठी नजर आई थीं.

अब रजनी-कमल की फिल्म से तृषा के इनकार के पीछे भी विजय कनेक्शन देखा जा रहा है. दरअसल, इस फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी रेड जायंट मूवीज है. इस कंपनी के फाउंडर उदयनिधि स्टालिन हैं, जो विजय से पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे एम के स्टालिन के बेटे हैं. डीएमके पार्टी में अगले शीर्ष लीडर माने जा रहे उदयनिधि, अपने पिता की सरकार में तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री थे. मगर चुनावों में अपनी पार्टी की हार के बाद अब तमिलनाडु विधानसभा में उदयनिधि विपक्ष के नेता की भूमिका में हैं. ऊपर से विजय की पार्टी TVK ने डीएमके को अपना वैचारिक विरोधी भी बताया है.

Advertisement

तृषा पहले भी उदयनिधि के प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों में काम कर चुकी हैं. लेकिन तृषा के करीबी विजय अब खुद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं और उदयनिधि विजय के राजनीतिक विरोधी. माना जा रहा है कि इसी वजह से तृषा ने रजनी और कमल को साथ ला रही फिल्म छोड़ दी है. एक ऐसी फिल्म, जो शायद उनके करियर की सबसे बड़ी हाईलाइट बन सकती थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement