रजनीकांत, अभिनेता
रजनीकांत (Rajinikanth) एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और पटकथा लेखक हैं जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम करते हैं (Actor, Director, Producer). उन्होंने चार तमिलनाडु राज्य फिल्म सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और एक फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेता पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते हैं. भारत सरकार ने उन्हें 2000 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया है. उन्हें भारतीय सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए शेवेलियर शिवाजी गणेशन पुरस्कार मिल चुका है. भारत के 45वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2014 में, उन्हें वर्ष की भारतीय फिल्म व्यक्तित्व के लिए शताब्दी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2019 के 50 वें संस्करण में, उन्हें आइकन ऑफ ग्लोबल जुबली पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वह एम जी रामचंद्रन के बाद तमिल सिनेमा के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता हैं. 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में, उन्हें सिनेमा के क्षेत्र में भारत के सर्वोच्च पुरस्कार दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया (Rajinikanth Awards).
रजनीकांत का जन्म शिवाजी राव गायकवाड़ (Shivaji Rao Gaekwad) के रूप में 12 दिसंबर 1950 को बैंगलोर, मैसूर राज्य में एक मराठी परिवार में हुआ था. उनकी मां एक गृहिणी थीं (Rajinikanth Mother) और उनके पिता रामोजी राव गायकवाड़ एक पुलिस कांस्टेबल थे (Rajinikanth Father). वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं (Rajinikanth Siblings). उन्होंने नौ साल की उम्र में अपनी मां को खो दिया.
रजनीकांत ने अपनी प्राथमिक शिक्षा बैंगलोर के गविपुरम गवर्नमेंट कन्नड़ मॉडल प्राइमरी स्कूल में हासिल की. छठी कक्षा के बाद, रजनीकांत ने आचार्य पाठशाला पब्लिक स्कूल में 12वीं तक की पढ़ाई की. अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान, उन्होंने नाटकों में अभिनय करने में बहुत समय बिताया (Rajinikanth Education. अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, रजनीकांत ने एक बस कंडक्टर के रूप में बैंगलोर ट्रांसपोर्ट सर्विस (BTS) में नौकरी पाने से पहले कुली सहित कई नौकरियां की (Rajinikanth Bus Conductor). एक विज्ञापन मिलने के बाद उन्होंने नवगठित मद्रास फिल्म संस्थान में अभिनय का कोर्स करने का फैसला किया.
रजनीकांत ने के. बालचंदर के 1975 के तमिल नाटक अपूर्व रागंगल से एक्टिंग करियर की शुरात की. सुरेश कृष्ण द्वारा निर्देशित 1995 में आई फिल्म बाशा ने रजनीकांत को तमिलनाडु में 'भगवान की तरह' का दर्जा दिला दिया. 2007 में आई फिल्म शिवाजी 100 करोड़ क्लब में प्रवेश करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म थी. उन्होंने साइंस फिक्शन फिल्म 2010 में रिलीज ही एंथिरन और इसके सीक्वल 2.0 में एक वैज्ञानिक और एक एंड्रो-ह्यूमनॉइड रोबोट के रूप में दोहरी भूमिकाएं निभाईं (Rajinikanth Film Career).
रजनीकांत को व्यापक रूप से भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक माना जाता है. रजनीकांत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के पाठ्यक्रम में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं (Rajinikanth in CBSE Course).
रजनीकांत ने अपनी फिल्म जेलर 2 से मात्र 17 दिनों में एक ऐतिहासिक कारनामे को अंजाम दिया है. उनकी ये फिल्म तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है, जिसने वर्ल्डवाइड कमाई से रिकॉर्ड बनाया है.
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' अब 'बॉर्डर 2' और 'हनुमान अंश' से आगे निकल गई है. रजनीकांत की इस फिल्म की कमाई में वीकेंड के दौरान बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के रिसेप्शन में फिल्म और राजनीतिक क्षेत्र के कई बड़े नाम शामिल होंगे. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इंवाइट किया गया है.
जिस तरह रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है, वो देखकर लग रहा है कि रामायण से पहले इसकी रफ्तार नहीं थमने वाली. अब सवाल ये है कि क्या आयुष्मान खुराना का 'उड़ता तीर' कोई कमाल करेगा या नहीं?
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 अपने पहले हफ्ते बढ़िया कमाई करने के बाद, दूसरे हफ्ते में गिरने लगी है. गुरुवार को इसका कलेक्शन काफी कमजोर रहा है. अब आज आयुष्मान की भी नई फिल्म रिलीज हुई है, ऐसे में क्या वो भी तमिल सुपरस्टार का नुकसान करेंगे?
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में मोहनलाल के बॉडी डबल को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. फिल्म में मोहनलाल के बॉडी डबल के तौर पर काम करने वाले कलाकार जोबी कोडाकारा ने अब इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है.
सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही है. कामकाजी दिनों (वीकडेज़) में भी इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है. हर दिन कई फिल्मों के रिकॉर्ड टूट रहे हैं.
फिल्म जेलर 2 के क्लाइमैक्स में ऋतिक रोशन ने तो अपने एक्शन से लाइमलाइट लूटी ही थी. लेकिन उनके साथ-साथ चार लड़कियां और थीं, जिनके एक्शन पर कई लोगों की नजरें पड़ीं. इसमें से एक अपेक्षा पोरवाल भी हैं, जिन्होंने रजनीकांत की फिल्म में कुछ देर के रोल से तबाही मचाई है.
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. शायद यही कारण है कि ये हर दिन रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना और तोड़ते जा रही है. इस बीच रजनीकांत की फिल्म यश की टॉक्सिक का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे बड़ी साउथ फिल्म बनी
दीप्ति के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर थे लेकिन उन्होने अपनी बेटी को हमेशा हिम्मत देने का काम किया. गांव वालों और रिश्तेदारों के तानों से अलग हटकर दीप्ति जीवनजी ने खुद की एक अलग पहचान बनाई.
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की तमिल एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'जेलर-2' फैन्स के बीच धूम मचा रही है. हर कोई इस फिल्म की जबरदस्त तारीफ कर रहा है. अब भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस फिल्म को देखने के लिए कुछ ऐसा किया जिसे जान फैन्स भी हैरान रह गए.
'जेलर 2' में अपने सिजलिंग डांस से नोरा फतेही ने गदर मचा दिया है. फिल्म में वो 76 साल के मिथुन चक्रवर्ती का हाथ थामकर किलर डांस करती हुई नजर आईं. उनका डांस फैंस भी देखते ही रह गए.
संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं. रिपोर्ट् के मुताबिक, दोनों 11 नवंबर को ग्रीस में शादी कर सकते हैं, जबकि 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन प्रस्तावित है. काव्या ने स्टेला मैरिस कॉलेज और ब्रिटेन के वारविक बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है. वहीं, अनिरुद्ध ने लोयोला कॉलेज से पढ़ाई की है.
अनिरुद्ध रविचंदर तमिल फिल्मों के मशहूर संगीतकार हैं. इन दिनों वो SRH की मालकिन काव्या मारन संग शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में शादी करने वाले हैं.
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'जेलर 2' के साथ रजनीकांत बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं. रिलीज के सिर्फ 3 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है.
शादी की खबरें तब और भी तेज हो गईं जब काव्या के पिता और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन तथा मां कावेरी मारन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को चेन्नई रिसेप्शन का न्योता दिया. सीएम थलपति विजय भी इस फंक्शन में शामिल होने की उम्मीद है. इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी को भी शादी का न्योता दिया जा चुका है.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें चर्चा में हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद चेन्नई में 21 नवंबर को होने वाले वेडिंग रिसेप्शन की खबर सामने आई. हालांकि, दोनों ने अपनी शादी की तारीख और समारोह की पूरी जानकारी की अलग से आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इसके सामने बॉलीवुड और तेलुगू सिनेमा से आई नई फिल्में भी पस्त होती नजर आईं. जेलर 2 ने शुक्रवार को जितनी कमाई की, उसके सामने बाकी सभी फिल्में उतना पैसा मिलाकर भी नहीं कमा पाईं.
इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर 2' को काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. इस बीच फिल्म के पहले दिन के आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया है.
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 आखिरकार रिलीज हो गई है, जिसे फैंस ने बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया. भारत के कई शहरों और विदेशों में थिएटरों के बाहर जश्न देखने को मिला, जहां फैंस ने नाच-गाना किया, पटाखे फोड़े.
नेल्सन दिलीपकुमार की तीन साल पुरानी सुपरहिट फिल्म जेलर का सीक्वल सिनेमाघरों में वापस लौट आया है. 75 साल के रजनीकांत एक बार फिर अपना आइकॉनिक किरदार निभाने के लिए लौट आए हैं. क्या पहले पार्ट की तरह ये फिल्म भी अपना दम दिखा पाई? पढ़िए हमारा रिव्यू...