तमिलनाडु की जनता को थलपति विजय की सरकार मिल गई है. 10 मई को एक्टर से राजनेता बने विजय ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपद ली. शपथ ग्रहण समारोह की इंटरनेट पर खूब चर्चा रही. तषा कृष्णन और विजय के पेरेंट्स का इमोशनल होना हो, या राहुल गांधी संग थलपति का बॉन्ड... विजय के सीएम बनते ही तमिलनाडु की राजनीति का नया अध्याय शुरू हुआ है. इंटरनेट पर समारोह का एक मोमेंट तेजी से वायरल हो रहा है. जहां मंच पर विजय का डाउन टू अर्थ नेचर दिखा.
विजय का दिखा सरल अंदाज
शपथ ग्रहण समारोह के बाद विजय ने मंच पर रखी टेबल हटाने में मदद की. सीएम पद की शपथ लेने के बाद सभी नेताओं को राज्यपाल के साथ ग्रुप फोटो लेनी थी. इसलिए मंच पर रखे टेबल को हटाया गया ताकि सभी साथ में अच्छे से फोटोज ले सकें. इस दौरान वहां पर स्टाफ और वर्कर्स आकर टेबल उठाने लगे, तभी विजय ने भी बिना हिचके टेबल उठाने में मदद की.
विजय का ऐसा जेस्चर देख उनके बगल में खड़े राहुल गांधी भी हैरान दिखे. वो मुस्कुराते हुए नजर आए. तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने जिस तरह से अपना हंबल और डाउन यू अर्थ जेस्चर दिखाया है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है. यूजर्स ने विजय को रियल जन नेता बताया है. किसी ने लिखा कि विजय के राज में तमिलनाडु में बड़े बदलाव आने वाले हैं.
शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी संग विजय ने सेल्फी ली. दोनों का बॉन्ड इवेंट में नजर आया. राहुल गांधी ने भी इंस्टा पर विजय संग फोटोज शेयर कर उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है. शपथ ग्रहण समारोह के बाद विजय ने सीएम कुर्सी का कार्यभार संभाला. थलपति विजय ने मुख्यमंत्री बनते ही अपने चुनावी वादों को पूरा करना शुरू कर दिया है. विजय ने 200 यूनिट फ्री बिजली और वुमन सेफ्टी के लिए विशेष बिल लाने की अनाउंसमेंट की है. विजय को सीएम बनने पर सेलेब्स ने भी बधाई दी है.
विजय के शपथ ग्रहण समारोह में उनकी पत्नी संगीता और दोनों बच्चे नजर नहीं आए. फैंस को उनकी कमी खली. उनकी गैरमौजूदगी को लेकर इंटरनेट पर कई तरह की बातें हो रही हैं. मालूम हो, विजय और संगीता का तलाक केस कोर्ट में चल रहा है.