scorecardresearch
 

Film Wrap: गौरव-अकांक्षा का होगा तलाक, अक्षय की 'वेलकम 3' का दिखा जलवा

शनिवार को मनोरंजन की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आई. गौरव खन्ना और उनकी पत्नी अकांक्षा चमोला शादी के 10 साल बाद अलग होने जा रहे हैं. वहीं अक्षय कुमार की फैमिली कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की.

Advertisement
X
गौरव खन्ना, अक्षय की वेलकम 3 (Photo: Social Media)
गौरव खन्ना, अक्षय की वेलकम 3 (Photo: Social Media)

आज के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं, मगर जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा रही वो थी गौरव और अकांक्षा का तलाक. एक्ट्रेस ने अपने नए रियलिटी शो पर खुलासा किया कि वो और 'टीवी का सुपरस्टार' गौरव खन्ना अलग होने वाले हैं. उन्होंने ये फैसला आपसी सहमति से लिया है. 

वहीं अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर शुरुआत की. वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 27 करोड़ रुपये के आसपास रही. वहीं इंडिया में फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई करके अक्षय के धीमे फेज में जान डाल दी है. 

370 की बिरयानी वाले बयान पर घिरा हिमांशु, पुलिस स्टेशन में हंसता हुआ आया नजर, Video

प्रणित मोरे के शो पर 370 रुपये की बिरयानी वाला जोक क्रैक करने वाले हिमांशु जांगड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जहां वो पुलिस स्टेशन के बाहर बैठकर हंसते हुए दिखे. वो अपने विवाद पर हंस रहे हैं, जिसपर लोग उन्हें फिर से फटकार रहे हैं. 

'टीवी के सुपरस्टार' गौरव खन्ना का होने जा रहा तलाक, पत्नी अकांक्षा ने किया कंफर्म, 10 साल बाद टूटेगी शादी

गौरव खन्ना की पत्नी अकांक्षा चमोला ने एकता कपूर के रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 पर अपने तलाक की खबर ब्रेक की है. उन्होंने कहा है कि वो और गौरव एक-दूसरे से अलग होने वाले हैं. दोनों एक साल से अलग रह रहे हैं.

Advertisement

'मेरी इमेज बर्बाद की', डीपफेक वीडियो कांड याद कर रोईं पायल गेमिंग, छलका दर्द

पायल गेमिंग के नाम से मशहूर पायल धरे के कुछ वक्त पहले डीपफेक वीडियोज वायरल हुए थे. इस घटना से उनकी इमेज पर बुरा असर पड़ा था. अब पायल ने सामने से अपने साथ हुए इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. वो अपने साथ जो कुछ हुआ, वो बताते हुए रो पड़ीं. 

Welcome to the Jungle Box Office Day 1: अक्षय कुमार की कॉमेडी का चला जादू, पहले दिन हुई सॉलिड कमाई

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गई है. फिल्म ने पहले दिन डबल डिजिट में कमाई करके अक्षय की पिछली फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है. 

कंगना रनौत ने एक्टर के होंठ को काटा? फिर चर्चा में 'रिवॉल्वर रानी' का किसिंग सीन

'रिवॉल्वर रानी' फिल्म में कंगना रनौत और वीर दास के किसिंग सीन के बारे में एक पत्रकार का किस्सा वायरल हो गया है. सिमी चंडोक का आरोप है कि कंगना भूल गईं कि सीन खत्म हो गया था और वीर दास को किस करती रहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement