दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे. 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. सतीश कौशिक के निधन की खबर उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने दी. इस बुरी खबर को सुनने के बाद फैंस और सेलेब्स के बीच मातम पसरा है. हर कोई अपने फेवरेट सितारे को खोने से दुखी है. फैंस और फिल्मी सितारे सतीश कौशिक को नम आंखों से विदाई दे रहे हैं.
बॉलीवुड गलियारों में पसरा मातम
सतीश कौशिक के निधन की जानकारी देते हुए अनुपम खेर ने लिखा- जानता हूं “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था. 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम. जिंदगी तुम्हारे बिना अब कभी पहले वाली नहीं रहेगी. ओम् शांति! 💔💔💔
जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति! 💔💔💔
— Anupam Kher (@AnupamPKher)
एक और उत्कृष्ट मंच/पर्दे का सितारा बुझ गया. सतीश कौशिक जी अब हमारे मध्य नहीं रहे. परमेश्वर उनकी आत्मा को सद्गति दें. बहुत अच्छे कलाकार थे. कुछ ही दिन पहले मुम्बई एयरपोर्ट के प्रतीक्षा गृह में इतने प्रेम वात्सल्य से मिले
AdvertisementRIP सतीश कौशिक.
— Kailash Kher (@Kailashkher)
कंगना रनौत ने भी सतीश कौशिक के निधन पर दुख जताया है. सतीश कौशिक ने कंगना की मचअवेटेड फिल्म इमरजेंसी में काम किया था. कंगना लिखती हैं- इस भयानक खबर के साथ उठी, सतीश कौशिक मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, बहुत ही सक्सेफुल एक्टर और डायरेक्टर. वो पर्सनली बहुत दयालु और जेनुअन इंसान थे. उन्हें इमरजेंसी मूवी में डायरेक्ट कर अच्छा लगा. वो हमेशा हमारी यादों में रहेंगे. ओम शांति.
Woke up to this horrible news, he was my biggest cheerleader, a very successful actor and director ji personally was also a very kind and genuine man, I loved directing him in Emergency. He will be missed, Om Shanti 🙏
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam)
Om Shanti 🙏🏼 ji You will not only be remembered for your cinema but also for being a pillar of support for so many people.. an amazing human being!
— Karan Kundrra (@kkundrra)
Chanda Mama is gone. Deeply saddened to hear about Satish Kaushik ji’s demise. Will remember him for the spontaneous laughter he brought to the sets of Mr & Mrs Khiladi. Am sure he’s already making everyone smile in heaven. Om Shanti 🙏
— Akshay Kumar (@akshaykumar)
Pained by the untimely demise of noted film personality Shri Satish Kaushik Ji. He was a creative genius who won hearts thanks to his wonderful acting and direction. His works will continue to entertain audiences. Condolences to his family and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi)
मधुर भंडारकर भी अपने दोस्त सतीश कौशिक के निधन से शॉक्ड हैं. वे ट्वीट कर लिखते हैं.- मैं सतीश कौशिक के निधन की खबर सुनकर शॉक्ड हूं. वो वाइब्रेंट, फुल ऑफ लाइफ और एनर्जेटिक थे. फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें बहुत याद किया जाएगा. उन्होंने लाखों लोगों को एडमायर किया. उनके फैमिली मेंबर्स को मेरी संवेदनाएं.
I am so shocked to hear the demise of actor-director Satish Kaushik ji, who was always vibrant, energetic and full of life, he will be missed immensely by the film fraternity & millions of admires, My deepest condolences to his family members. .🙏
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar)
ॐ Shanti Satish Kaushik ji. Extremely sorry for your loss for having lost a very dear friend of yours .. Condolences to Kaushik family.
— Yo Yo Funny Singh (@moronhumor)
Just wake up with very bad news , it's just shocking to Read about is no more
— only Sarcasm (@AjaySharma9059)
Rest in peace sir
Vateran actor and director Satish Kaushik ji passes away. Omm Shanti.
— Subrat Behera (@SubratB_Odisha)
🙏🙏🙏🙏
मौत से 1 दिन पहले खेली थी होली
सतीश कौशिक के निधन पर फैंस को यकीन नहीं हो रहा है. क्योंकि मौत से 1 दिन पहले ही सतीश कौशिक ने जमकर होली खेली थी. किसे पता होगा एक दिन पहले जिंदगी को इतनी गर्मजोशी और जिंदादिली से जीने वाला शख्स एक दिन बाद अलविदा कह जाएगा. सतीश कौशिक तो चले गए पर फिल्मों में अपने शानदार काम की विरासत फैंस के लिए छोड़ गए. हिंदी सिनेमा में अपने योगदान के लिए वो हमेशा याद रखे जाएंगे.
Brilliance, goodness & that famous laughter!! Rest in Peace Sir.🙏
— sushmita sen (@thesushmitasen)
Satish Kaushik
A wonderful Actor with perfect comic timing, an amazing Director, A regarded alumni from National School Of Drama. Left us too soon Ji
— Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S)
Lots of Love and Power to the Family
Rest In Peace 💫
The 1st time I met Satish ji was in the year ‘85, he was an Ast. director on an ad film we did together & just last week we were shooting 2gethr. A great actor, director & producer. It’s a huge loss for us & the industry.Prayers & condolences for the family🙏🏽Rip ji
— Johny Lever (@iamjohnylever)
आज हम सब के प्रिय श्री जी इस दुनिया को अलविदा कह गए,विश्वास नहीं हो रहा, हम बहुत जल्दी मिलने वाले थे और वो कुछ सुनाना चाहते थे, पता नहीं था कि वो मुलाक़ात कभी नहीं होगी, सब को मोहब्बत करने वाला और ख़ुशियाँ बाँटने वाला इंसान अब हमारे बीच नहीं रहा
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9)
कॉमेडी में सतीश कौशिक का कोई सानी नहीं
सतीश कौशिक एक्टर होने के साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर और कॉमेडियन भी थे. जब बात कॉमेडी की आती थी तब सतीश कौशिक स्क्रीन पर पूरी लाइमलाइट लूट ले जाते थे. सतीश कौशिक ने कई बड़े स्टार्स संग काम किया था. उनकी पॉपुलर फिल्मों में प्रेम, ढोल, क्योंकि, कागज, मासूम, मिस्टर इंडिया, जलवा, राम लखन, जमाई राजा, आंटी नंबर 1 आदि शामिल हैं. उनकी आखिरी फिल्म इमरजेंसी रहेगी. इसे कंगना रनौत ने डायरेक्ट किया है. फिल्मों के अलावा सतीश कौशिक ने टीवी इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया था.