पंचायत की मंजू देवी यानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस जिंदगी जीती हैं. उनकी उम्र भले ही कितनी हो, मगर वो हमेशा सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस अंदाज से छाई रहती हैं. नीना 66 साल की उम्र में भी शॉर्ट ड्रेस पहनकर लोगों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती. कुछ लोग उन्हें इसके लिए ट्रोल भी करते हैं, मगर एक्ट्रेस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अब उन्होंने एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज से यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
शॉर्ट्स में नीना गुप्ता
नीना गुप्ता इन दिनों वेकेशन पर हैं. काम से दूर वो कुछ पल रिलैक्स वाली जिंदगी जी रही हैं, जिसकी झलक वो इंस्टाग्राम के जरिए भी दिखा रही हैं. इसी बीच नीना ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो कैजुअल कपड़ों में दिखीं. एक्ट्रेस ने व्हाइट शर्ट के साथ शॉर्ट्स पहने थे, और पैरों में स्नीकर्स की पेयरिंग की थी. वीडियो में नीना झूमती-कूदती हुईं नजर आईं, जैसे वो किसी चीज से बेहद खुश हैं.
हालांकि इस वीडियो में सबसे खास जो चीज थी, वो है इसका कैप्शन. एक्ट्रेस ने अपने वीडियो के जरिए ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है, जो उन्हें उनकी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने को कहते रहते हैं. उनपर तंज कसते हुए नीना ने लिखा- बोल दो, बोल दो, शर्माओं मत...बुड्ढी हो तो क्या? एक्ट्रेस के इस कैप्शन पर कई लोगों ने उनकी सराहना की है.
नीना के वीडियो पर उन्हें काफी सपोर्ट मिला है. लोग उनकी बोल्डनेस की तारीफ कर रहे हैं कि वो इस उम्र में भी खुद को काफी अच्छी तरह से कैरी कर रही हैं. यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस खुद को हमेशा ऐसी रखें, और कभी ना बदलें. नीना को उनकी पंचायत वाली कोस्टार सुनीता राजवर का भी साथ मिला, जिन्होंने कमेंट में दिल तो बच्चा है जी लिखा.
बात करें नीना गुप्ता के वर्क फ्रंट की, तो उन्हें आखिरी बार वध 2 में देखा गया था जिसमें उनके साथ संजय मिश्रा भी थे. अब वो जल्द पंचायत के पांचवे सीजन में नजर आएंगी, जो इसी साल रिलीज किया जाएगा.