scorecardresearch
 

प्यार में बोमन ईरानी का बेटा, साउथ की इस हसीना पर आया दिल, 38 की उम्र में करेगा शादी?

बोमन ईरानी के बेटे और फिल्ममेकर कायोज ईरानी के साउथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी को डेट करने की खबरें चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का रिश्ता अब गंभीर हो चुका है और शादी की अटकलें भी तेज हो गई हैं.

Advertisement
X
कायोजे ईरानी के प्यार को मिली परिवार की मंजूरी? (Photo: Screengrabs)
कायोजे ईरानी के प्यार को मिली परिवार की मंजूरी? (Photo: Screengrabs)

बॉलीवुड में एक नई लव स्टोरी की चर्चा जोरों पर है. खबरें हैं कि मशहूर एक्टर बोमन ईरानी के बेटे और फिल्ममेकर कायोज ईरानी इन दिनों साउथ फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी को डेट कर रहे हैं. इतना ही नहीं, अब दोनों के रिश्ते को लेकर शादी की अटकलें भी तेज हो गई हैं.

चुपके-चुपके बढ़ा प्यार, अब रिश्ता हुआ सीरियस!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कायोज और ऐश्वर्या काफी समय से एक-दूसरे के साथ हैं. दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा, लेकिन अब कहा जा रहा है कि उनका रिश्ता पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो चुका है.

सूत्रों का दावा है कि सबसे पहले कायोज ने ऐश्वर्या को अपने करीबी दोस्तों और बॉलीवुड के लोगों से मिलवाया था. वहीं ऐश्वर्या ने थोड़ा वक्त लिया. वो पहले अपने रिश्ते को लेकर मन से पूरी तरह से होना मजबूत होना चाहती थीं, उसके बाद ही उन्होंने कायोज को अपने परिवार और खास दोस्तों से मिलवाया.

परिवार की भी मिल गई मंजूरी?

खबरों की मानें तो दोनों के परिवार भी इस रिश्ते से खुश हैं. यही वजह है कि अब फैंस के बीच ये चर्चा शुरू हो गई है कि क्या जल्द ही दोनों शादी का ऐलान कर सकते हैं.

Advertisement

हाल ही में आकांक्षा रंजन की शादी में भी दोनों साथ नजर आए. बताया जा रहा है कि पूरे फंक्शन के दौरान दोनों ज्यादातर समय एक-दूसरे के साथ ही रहे. वहां मौजूद लोगों ने भी दोनों की शानदार बॉन्डिंग और केमिस्ट्री नोटिस की, जिसके बाद डेटिंग की अफवाहों ने और जोर पकड़ लिया.

सिर्फ प्यार नहीं, साथ में करेंगे काम भी?

इन दिनों इंडस्ट्री में ये भी चर्चा है कि कायोज ईरानी अपनी आने वाली फिल्म में ऐश्वर्या लक्ष्मी को कास्ट कर सकते हैं. हालांकि, इस खबर की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दिलचस्प बात ये है कि अब तक न तो कायोज ईरानी और न ही ऐश्वर्या लक्ष्मी ने अपने रिश्ते पर कोई बयान दिया है. लेकिन दोनों की बढ़ती मुलाकातें, साथ में दिखना और परिवार का सपोर्ट इन अफवाहों को लगातार हवा दे रहा है.

38 साल के कायोज डायरेक्टर-एक्टर हैं. वो काजोल-पृथ्वीराज सुकुमारन-इब्राहिम अली खान स्टारर फिल्म सरजमीन को डायरेक्ट कर चुके हैं. वहीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर और अजीब दास्तां में बतौर एक्टर भी काम कर चुके हैं. 

बात करें ऐश्वर्या की तो वो 34 साल की हैं और गट्टा खुशी, पोन्नियिन सेल्वन, किंग ऑफ कोठा, मामन और अम्मू जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement