scorecardresearch
 

'राजभर-निषाद की पार्टी के नेता समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं', पूर्व MLC उदयवीर सिंह का बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी के पूर्व MLC उदयवीर सिंह ने ओम प्रकाश राजभर की पार्टी और निषाद पार्टी के बीच चल रही खींचतान को लेकर बड़े दावे किए हैं. उनके मुताबिक, राजभर के विधायक समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं.

Advertisement
X
उदयवीर सिंह ने एनडीए में फूट का दावा किया है. (Photo- Social Media/PTI)
उदयवीर सिंह ने एनडीए में फूट का दावा किया है. (Photo- Social Media/PTI)

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं और इससे पहले राज्य की सियासत में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. जहां पहले ओम प्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी में टूट का दावा कर रहे थे, तो वहीं अब समाजवादी पार्टी ने भी उनकी पार्टी को लेकर बड़ा दावा कर दिया है.

समाजवादी पार्टी के पूर्व MLC उदयवीर सिंह ने ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा, संजय निषाद की निषाद पार्टी और बीजेपी में चल रही खींचतान पर खुलकर बात की. उन्होंने दावा किया कि राजभर खुद मान रहे हैं कि उनके विधायक सपा का झंडा लगाकर घूम रहे हैं.

आज तक से बात करते हुए उदयवीर सिंह ने कहा, 'बीजेपी को भी राजभर पर भरोसा नहीं है कि वह कब तक उनके साथ रहेंगे. पर्दे के पीछे राजभर और उनके नेता समाजवादियों को नमस्ते कर रहे हैं. सपा विधायक ने आगे कहा कि बीजेपी जब चाहेगी, राजभर की पार्टी का अपने अंदर विलय करा लेगी.'

'समाजवादी पार्टी में आना चाहते हैं निषाद पार्टी के विधायक'

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के बयानों पर पलटवार करते हुए उदयवीर सिंह ने कहा कि निषाद पार्टी के विधायक खुद उनके संपर्क में हैं. उन्होंने दावा किया कि उनके विधायक कह रहे हैं कि 'अखिलेश यादव से कहो हमें अपनी पार्टी में ले लें, क्योंकि यहां (NDA में) हमारी कोई सुन नहीं रहा है.' 

Advertisement

सपा नेता ने चुनौती देते हुए कहा कि लोगों को खुद पता करना चाहिए कि संजय निषाद के कार्यक्रमों में उनके खुद के कितने विधायक शामिल हो रहे हैं. जब उदयवीर सिंह से पूछा गया कि क्या बीजेपी के विधायक भी सपा के संपर्क में हैं, तो उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए सरकारी दल के विधायक विपक्ष की तरफ आते हैं.

'बीजेपी सरकार में हुई बेईमानी से...'

उदयवीर सिंह ने आरोप लगाया कि योगी सरकार में जातिवाद हावी है. उन्होंने कहा, 'जल जीवन मिशन में क्या हुआ, विधायक ने मंत्री को रोक लिया. कई ऐसे विधायक हैं बीजेपी में जो बीजेपी सरकार में हुई बेईमानी से बच सकें और इनके दुष्कर्मों का बोझ अपने सिर पर क्यों लें. अखिलेश यादव ने अगर कहा है तो उनसे सम्पर्क करने की कोशिश कर रहे होंगे.'

उनके मुताबिक, अगर अखिलेश यादव को लगेगा कि बीजेपी के विधायक हैं ऐसे जो काम कर रहे हैं क्षेत्र में, लेकिन सरकार का दुष्कर्म अपने सिर पर नहीं लेना चाहते हैं, तो समय के हिसाब से फैसला किया जाएगा.

RLD को लेकर सपा नेता ने कहा कि उनके सभी विधायक सपा की मदद और मुस्लिम बहुल सीटों पर जीते हैं. बीजेपी में उन्हें क्या जगह मिलेगी, ये तो बीजेपी ही बता सकती है. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि जयंत चौधरी आज भी मानते हैं कि अखिलेश यादव ने उन्हें हमेशा बहुत इज्जत दी है.

Advertisement

उन्होंने ये भी दावा किया कि बीजेपी के ब्राह्मण विधायकों की बैठक में सरकार की तारीफ नहीं हुई थी, जिससे साफ है कि बीजेपी के अंदर काफी दरारें हैं. 

यह भी पढ़ें: 'जेल में न AC मिलेगा न ट्विटर...' गोमती रिवर फ्रंट को लेकर राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा

राम मंदिर चोरी मामले पर भी दी प्रतिक्रिया

उदयवीर सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर में हुई चोरी पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ' इस मामले पर आखिर FIR क्यों नहीं हुई ये बड़ा सवाल है. सीएम के बयानों से काम नहीं होता, एक्शन अब तक क्यों नहीं हुआ ये बड़ा सवाल है. बीजेपी सरकार में भगवान राम की चरण पादुका लेकर कोई चंपत हो गया.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement