scorecardresearch
 

आकाश आनंद पर मायावती मेहरबान, जमकर की तारीफ; ससुर अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर दो टूक- अब कोई गुंजाइश नहीं!

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद की पार्टी में वापसी के बाद उनकी जमकर तारीफ की है. वहीं, उन्होंने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को किसी भी कीमत पर पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा.

Advertisement
X
मायावती ने आकाश आनंद की जमकर तारीफ की (File Photo)
मायावती ने आकाश आनंद की जमकर तारीफ की (File Photo)

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती पार्टी में आकाश आनंद की वापसी के बाद उन पर खास मेहरबान होती नजर आ रही हैं. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए आकाश आनंद की खूब तारीफ की. वहीं, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को किसी भी कीमत पर पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा. 

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद की सराहना करते हुए कहा कि वे पार्टी और मूवमेंट के कामों को परिवार और रिश्तों से ऊपर रखकर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आकाश आनंद राष्ट्रीय संयोजक के रूप में सूझबूझ और परिपक्वता भी दिखा रहे हैं.

मायावती ने आकाश आनंद के चुनावी कार्यक्रमों का शेड्यूल भी बताया है. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में आकाश आनंद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में BSP की जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं. 

आकाश आनंद 28 अक्टूबर को बुलंदशहर, 2 नवंबर को सहारनपुर, 20 नवंबर को अयोध्या, 22 नवंबर को आगरा और 29 नवंबर को कानपुर नगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में कभी एंट्री नहीं

मायावती ने आकाश आनंद की सक्रियता का जिक्र करते हुए पिछले दिनों हुए अप्रिय घटनाक्रम को लेकर अशोक सिद्धार्थ को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया. और उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: आकाश आनंद फिर उतरेंगे यूपी की जमीन पर, मायावती ने इस मिशन पर लगाया

मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को लेकर साफ कहा कि उनकी कभी बसपा में वापसी नहीं होगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अशोक सिद्धार्थ को किसी भी परिस्थिति में दोबारा BSP में शामिल नहीं किया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. 

वहीं, मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को भी पार्टी में सक्रिय भूमिका देने का ऐलान किया है. ईशान आनंद अब बसपा के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में काम करेंगे. वे पार्टी के चुनावी और कागजी कामकाज में सहयोग देंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement