ईशान आनंद (Ishan Anand) बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे हैं. वह आकाश आनंद के छोटे भाई हैं.
ईशान आनंद ने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिंस्टर से कानून की पढ़ाई की है. वर्ष 2025 में वह पहली बार बसपा के एक प्रमुख कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से नजर आए थे. उस समय मायावती ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने उनका परिचय कराया था. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मायावती ने बताया था कि ईशान पढ़ाई पूरी करके दिल्ली से लौटे हैं और अपने पिता के कारोबार में मदद कर रहे हैं.
जनवरी 2025 में ईशान आनंद मायावती की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई बसपा की उत्तर प्रदेश इकाई की बैठक में भी मौजूद रहे थे. उस बैठक में उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठकर मायावती के निर्देशों को नोट किया था. उस समय उन्हें बसपा संगठन में कोई आधिकारिक पद नहीं दिया गया था.
मायावती ने सितंबर 2026 में बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान ईशान आनंद का पार्टी नेताओं से परिचय भी कराया था.
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद की पार्टी में वापसी के बाद उनकी जमकर तारीफ की है. वहीं, उन्होंने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को किसी भी कीमत पर पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बसपा में आकाश आनंद और ईशान आनंद को लेकर मायावती के फैसले लगातार बदलते रहे हैं. पहले आकाश बाहर हुए, फिर ईशान को आगे बढ़ाया गया और अब करीब एक महीने के भीतर आकाश दोबारा राष्ट्रीय संयोजक बन गए हैं. ऐसे में सवाल है कि बसपा में मायावती के बाद असली नंबर-2 कौन है?
मायावती ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए इसे तीन सेक्टरों में बांटा है. इनकी जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई है. सेक्टर-1 में 10 राज्यों की जिम्मेदारी रामजी गौतम और सुरेश राव को दी गई है, जबकि सेक्टर-2 में 9 राज्यों की जिम्मेदारी राजाराम और अतरसिंह यादव को दी गई है.
बहुजन समाज पार्टी में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है. दरअसल, आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को यह अहम जिम्मेदारी मिली है.
बसपा की ऑल इंडिया बैठक में मायावती के राइट में भाई आनंद कुमार और लेफ्ट में भतीजे ईशान आनंद की मौजूदगी से पार्टी में उत्तराधिकार की स्थिति साफ होती दिख रही है. आकाश आनंद को बाहर किए जाने के बाद अब ईशान आनंद को संगठन में नई पीढ़ी के नेतृत्व के रूप में आगे बढ़ाने की तैयारी है.
लखनऊ में आज बसपा की अहम बैठक है. मायावती पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगी. बैठक में ईशान आनंद को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है.
बहुजन समाज पार्टी की सर्वोच्च नेता मायावती ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को बसपा का मुख्य सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया है. 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से उन्हें लगभग 15 राज्यों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.
लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती ने एक बार फिर से आकाश आनंद से सभी पद छीनकर पैदल कर दिए हैं. मायावती ने आखिर आकाश को क्यों हटाया और क्या किसी नए युवा चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में हैं. यह बात इसीलिए कही जा रही है कि गुरुवार की बैठक में आकाश के छोटे भाई ईशान गले में बसपा का गमछा पहने नजर आए.