Ajay
SP
Dr Ajay Kumar
BSP
Manju Sant
INC
Nota
NOTA
Ram Kumar Vidyarthi
PPID
Ajeet Bhaskar
IND
Ayodhya Prasad Kol
CPI
Sumitra Varun
ABHSLP
Kanhaiya Lal
AAAP
Ravita Devi
JANKP
Rajendra Prasad
IND
Vivek Kumar
IND
अखिलेश यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और बीजेपी मिलकर देश और नागरिकों को धोखा दे रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि इस बार बीजेपी हर हाल में हारेगी. अखिलेश के मुताबिक राम मंदिर चंदा चोरी करने वालों को खुद भगवान हराएंगे.
गोंडा के भाजपा नेता भवानी भीख शुक्ला ने अपने पांच बेटों के साथ लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली. ब्रज भूषण सिंह का करीबी बताए जाने वाले परिवार की एंट्री के दौरान पार्टी दफ्तर में जय भवानी के नारे लगे. उनके अलावा खुर्जा, बुलंदशहर, सीतापुर, बाबागंज और हापुड़ समेत विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की.
Divya Mittal Jan Niti Bharat Party: आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपनी नई पार्टी 'जन नीति भारत' बनाने की घोषणा की है, जो आगामी चुनाव भी लड़ेगी. 2013 बैच की पूर्व आईएएस अधिकारी ने 13 साल के प्रशासनिक करियर के बाद यह कदम उठाया है.
मिर्जापुर नगर से बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने राम-द्रोहियों और देशद्रोहियों के वोट ठुकराते हुए कहा कि ऐसे लोगों के वोट से उनकी ईवीएम अशुद्ध हो जाएगी. उन्होंने केवल भारत माता की जय और जय श्री राम बोलने वालों का समर्थन मांगा है.
सीएम योगी ने सपा के PDA नारे पर निशाना साधते हुए कहा कि टिकटों के बंटवारे के समय PDA आखिर कहां चला गया. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के PDA का असली मतलब 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' है या फिर ज्यादा से ज्यादा इसका मतलब 'पराया धन अपना' हो सकता है.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का संदेश दिया. उन्होंने भाजपा पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और सपा समर्थकों के वोट कटवाने की कोशिश का आरोप लगाया. अखिलेश ने कहा कि चुनाव में अब समय बहुत कम है और 2027 का चुनाव वोट के अधिकार की रक्षा के लिए अहम होगा.
उत्तर प्रदेश की राजनीति में यादव और कुर्मी के बाद अब 'पाल समाज' को अपने पाले में करने के लिए राजनीतिक दलों ने जोर आजमाइश कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि ओबीसी के तहत आने वालेमें पाल समुदाय की यूपी में कितनी आबादी है और सूबे की सियासत में कितना दखल है.
उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का समय बचा हुआ है. आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल भी काफी तेज हो गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव के बीच कई मुद्दों पर जुबानी जंग भी देखने को मिल रही है. ऐसे में देखिए आजतक की ये खास पेशकश 'सो सॉरी.'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर भर्ती आयोग के अध्यक्ष पद पर अयोग्य व्यक्ति की नियुक्ति का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उस समय यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन में एक ऐसे व्यक्ति ने टॉप किया था जो थर्ड डिवीजन पास था. इस दौरान CM योगी ने सपा के पीडीए नारे को 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' करार दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों का शंखनाद हापुड़ के नूरपुर से करने जा रहे हैं, जहां वे और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी चौधरी चरण सिंह की जयंती पर एक साझा मंच साझा करेंगे. इस रैली के जरिए बीजेपी और रालोद का गठबंधन पश्चिमी यूपी और बृज क्षेत्र की 136 विधानसभा सीटों पर जाट-गुर्जर समीकरण को साधने का प्लान है.