तमिलनाडु सरकार ने जापान की वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी Hitachi के साथ 1,000 करोड़ रुपये के MoU साइन किया है. चेन्नई में हुए इस समझौते के तहत कंपनी राज्य में अपने कारोबार का विस्तार करेगी और करीब 1,000 हाई-वैल्यू टेक्निकल नौकरियां पैदा करेगी. इससे न केवल छात्रों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि अच्छी नौकरी के साथ अच्छी सैलरी भी मिलेगी.
टेक्निकल क्षेत्र में बढ़ेगी नौकरी
राज्य सरकार के अनुसार, यह निवेश केवल औद्योगिक विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि तमिलनाडु के युवाओं, कुशल कार्यबल और औद्योगिक इकोसिस्टम पर कंपनी के भरोसे को भी दर्शाता है. सरकार का कहना है कि इस निवेश से राज्य में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे और तकनीकी क्षेत्र को मजबूती मिलेगी.
पोस्ट में इन बातों का जिक्र
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तमिलनाडु के मंत्री कीर्तना ने लिखा कि 1,000 हाई-वैल्यू नौकरियां पैदा करने के लिए Hitachi के साथ ₹1,000 करोड़ का MoU साइन किया. हम इसे सिर्फ एक निवेश के तौर पर नहीं, बल्कि अपने लोगों, अपने वर्करों और अपने इकोसिस्टम में भरोसे के तौर पर देखते हैं. हम इसके लिए आभारी हैं और हम आगे भी ऐसा ही भरोसा बनाए रखने की कोशिश करेंगे. हमारे माननीय मुख्यमंत्री थिरु सी. जोसेफ विजय अवर्गाल के मार्गदर्शन में, तमिलनाडु हर दिन तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह वाकई एक शानदार शुरुआत है.