scorecardresearch
 

जोमैटो में डिलीवरी पार्टनर कैसे बनें? होती है इतनी कमाई, बस इस तरह करना होगा रजिस्ट्रेशन

आजकल के युवा केवल पढ़ाई या नौकरी ही नहीं करना चाहते हैं. उन्हें चाहिए कि सैलरी के साथ-साथ कुछ एक्स्ट्रा इनकम भी हो. इसके लिए वह पार्ट-टाइम नौकरी करते या फ्रीलांस से जुड़े काम करते हैं. उनके काम के इस लिस्ट में डिलीवरी का काम भी शामिल रहता है. लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर , युवाओं को ये काम कैसे मिलता है, क्या इसके लिए भी पैसे देने होते है और चयन के बाद कितनी कमाई होती है. 

Advertisement
X
जोमैटो में डिलीवरी पार्टनर कैसे बनते हैं? (File Photo)
जोमैटो में डिलीवरी पार्टनर कैसे बनते हैं? (File Photo)

आजकल कई युवा पढ़ाई के साथ अपनी कमाई भी शुरू करना चाहते हैं. ऐसे में फूड डिलीवरी का काम उनके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. जोमैटो में डिलीवरी पार्टनर बनने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. कंपनी ऐप के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. लेकिन काम शुरू करने से पहले कुछ डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है. इस दौरान युवाओं का भी सवाल होता है कि क्या इस काम के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए कितने पैसे देने होते हैं या इसके लिए कोई शर्तें भी होती हैं? चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

जोमैटो में नौकरी के लिए कैसे करें आवेदन?

जोमैटो में डिलीवरी पार्टनर बनने के लिए सबसे पहले कंपनी का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करना होगा. इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

गूगल प्ले स्टोर ले जोमैटो डिलीवरी पार्टनर ऐप इंस्टॉल करें.
ऐप में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी और मोबाइल नंबर दर्ज करें. 
पहचान, बैंक खाते और गाड़ी से जुड़ी सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी और दस्तावेजों की जांच की जा सकती है.
जरूरी प्रक्रिया पूरी होने और आवेदन स्वीकार होने के बाद डिलीवरी का काम शुरू किया जा सकता है.

रजिस्ट्रेशन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

डिलीवरी पार्टनर बनने के लिए आवेदन के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं. इनमें आमतौर पर- 

  • पैन कार्ड
  • पहचान और पते का प्रमाण
  • बैंक खाते की जानकारी
  • स्मार्टफोन
  • बाइक या दूसरे मोटर वाहन से डिलीवरी करने पर वैध ड्राइविंग लाइसेंस
  • वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी RC
  • वाहन का वैध इंश्योरेंस

डिलीवरी पार्टनर बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए?

Advertisement

इस काम के लिए स्मार्टफोन चलाना और ऐप का इस्तेमाल करना आना चाहिए.अगर डिलीवरी गाड़ी से करनी है, तो ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से जुड़े नियमों का पालन करना होगा.उम्र और दूसरी पात्रता शर्तों की जानकारी रजिस्ट्रेशन के समय आधिकारिक ऐप से जांच लें. आवेदन के बाद कंपनी की ओर से दस्तावेजों का वेरिफिकेशन भी किया जा सकता है.

जोमैटो में हर महीने कितनी कमाई हो सकती है?

जोमैटो के डिलीवरी पार्टनर ऐप पर हर महीने 30,000 रुपये तक कमाई का दावा किया गया है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर डिलीवरी पार्टनर को इतनी रकम मिलेगी. कमाई इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने घंटे काम करते हैं, कितनी डिलीवरी पूरी करते हैं, किस शहर में काम कर रहे हैं और उस दौरान कितने इंसेंटिव या अतिरिक्त भुगतान मिलते हैं. इसके अलावा पेट्रोल,वाहन की मरम्मत और रखरखाव या इलेक्ट्रिक वाहन की चार्जिंग जैसे खर्च भी हो सकते हैं.इसलिए कुल कमाई और खर्च घटाने के बाद बचने वाली रकम अलग-अलग हो सकती है.

क्या आवेदन करने के लिए फीस भी देनी होगी?

डिलीवरी पार्टनर के रजिस्ट्रेशन के दौरान ऑनबोर्डिंग, ट्रेनिंग या डिलीवरी किट से जुड़ा शुल्क लागू हो सकता है. यह शुल्क और उसकी शर्तें जगह और कंपनी की मौजूदा व्यवस्था के अनुसार अलग हो सकती हैं. इसलिए आवेदन करने से पहले ऐप या कंपनी की अधिकृत टीम से इसकी जानकारी ले लें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement