दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनमें सुपरवाइजर, इंजीनियर, सीनियर इंजीनियर और दूसरे पद शामिल हैं. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर 4 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. लेकिन इससे पहले चलिए जान लेते हैं कि इन पदों से जुड़ी सारी डिटेल.
कहां के लिए हो रही है भर्ती?
बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने वास्तुकला, सिविल और ट्रैक, सिग्नलिंग और दूरसंचार और तथा पर्यावरण विभागों में पर्यवेक्षक, इंजीनियर और सीनियर इंजीनियर के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. भर्ती जयपुर फेस 2 और दिल्ली NCR में प्रति नियुक्ति और सेवानिवृत्ति के बाद संविदात्मक नियुक्ति के आधार पर की जाएगी.
क्या होनी चाहिए योग्यता?
जारी किए गए नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी योग्यता के बारे में भी बताया गया है. इसके अनुसार, पदवार पात्रता क्षमता की शर्त के रूप में किसी भी तरह की डिग्री या डिप्लोमा का जिक्र नहीं किया गया है. इसके बजाय पात्रता मुख्य रूप से उम्मीदवारों की मौजूदा सैलरी और संबंधित विभाग में अनुभव के आधार पर रखा गया है. हालांकि, बावजूद इसके उम्मीदवारों को अपने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री की डिटेल देनी होगी.
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान देना होगा कि यह भर्ती अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए है , फ्रेशर्स इन पदों पर आवेदन नहीं कर सकते हैं.
क्या है एज लिमिट?
इस भर्ती में उम्र की गिनती 1 अक्टूबर के हिसाब से होगी. प्रतिनियुक्ति पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 55 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. वहीं, रिटायरमेंट के बाद संविदा पर नौकरी के लिए आवेदन करने वालों की उम्र 55 से 62 साल के बीच होनी चाहिए.
कैसे होगा चयन?
इन पदों पर चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा. वही रिटायरमेंट के बाद संविदात्मक नियुक्ति के लिए भी पर्सनल इंटरव्यू और चिकित्सा फिटनेस जांच के आधार पर नियुक्ति की जाएगी.
कैसे करें आवेदन?
कितनी मिलेगी सैलरी?
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की इस भर्ती में सैलरी आवेदन के तरीके और तैनाती की जगह के आधार पर अलग-अलग होगा. प्रतिनियुक्ति पर आने वाले कर्मचारियों को उनके मूल विभाग की सैलरी और प्रतिनियुक्ति भत्ता मिलेगा. वहीं, रिटायरमेंट के बाद संविदा पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली-NCR में 1,82,500 रुपये प्रति माह और दिल्ली-NCR से बाहर तैनाती पर 2,00,800 रुपये प्रति माह की सैलरी मिलेगी.