scorecardresearch
 

Amla Benefits: विटामिन C का खजाना है आंवला, रोजाना खाने से शरीर को मिलेंगे ये 7 जबरदस्त फायदे, जानें खाने का सही तरीका

आंवले का सीजन आ गया है और इसे डाइट में शामिल करने के कई फायदे हो सकते हैं. विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला दिल, पाचन, इम्यूनिटी और त्वचा की सेहत को सपोर्ट करता है. जानें रोजाना आंवला खाने के 7 फायदे और इसे खाने का सही तरीका.

Advertisement
X
आंवला खाने से काफी फायदा होता है. (PHOTO:AI)
आंवला खाने से काफी फायदा होता है. (PHOTO:AI)

Amla Benefits: आंवला का सीजन आ गया है और भारतीय घरों में आंवले का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है. कहीं आंवले का अचार खाने की थाली का हिस्सा होता है, तो कहीं लोग आंवले का जूस या मुरब्बा खाना पसंद करते हैं. बचपन में भी घर के बड़े-बुजुर्गों से आंवला खाने की सलाह देते थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खट्टे स्वाद वाला यह छोटा-सा फल सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है?

आंवला यानी इंडियन गूजबेरी में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. आंवला हमारी सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है और इसे खाने से हमारी शरीर को कई तरह फायदे भी मिलते हैं. आइए जानते हैं रोजाना आंवला खाने से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं. 

 शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मददगार

आंवले में विटामिन सी और पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. बैलेंस डाइट के साथ आंवले को शामिल करना शरीर को एंटीऑक्सीडेंट देने का एक अच्छा तरीका है. 

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

आंवला हमारे दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है. कुछ स्टडीज के मुताबिक, आंवला खाने से कोलेस्ट्रॉल के लेवल में सुधार और ब्लड वेसल्स के सही काम करने से जोड़ा गया है. हालांकि, दिल की बीमारियों से बचाव के लिए केवल आंवले पर निर्भर रहना सही नहीं है. इसके साथ बैलेंस डाइट और रोजाना फिजिकल एक्टिविटीज करना भी उतना ही जरूरी है. 

Advertisement

 ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद

आंवले में मौजूद कुछ नेचुरल कंपाउड ब्लड शुगर और शरीर में फैट के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. कुछ रिसर्च में आंवले खाने से ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल में सुधार देखा गया है. हालांकि, डायबिटीज के मरीज इसे दवा न समझें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही इसका सेवन करें.

 डाइजेशन को दुरुस्त रखने में मददगार

आंवले में फाइबर पाया जाता है, जो डाइजेशन को हेल्दी रखने में मदद करता है. पर्याप्त पानी और फाइबर से भरपूर खाना के साथ आंवला खाने से कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल जाती है. इसके अलावा, आंवले में मौजूद विटामिन सी पौधों से मिलने वाले आयरन को शरीर में अवशोषित करने में मदद करता है. 

इम्यूनिटी को करता है सपोर्ट 

इन सबके अलावा यह शरीर की इम्यूनिटी को भी स्ट्रॉन्ग बनाने में काम आता है, अगर आप आंवला खाते हैं तो इसे  बॉडी को विटामिन सी मिलता है.. यह पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को नॉर्मल तरीके से काम करने में मदद करता है. इसके साथ ही यह सेल्स की सुरक्षा और घाव भरने के प्रोसेस को भी मदद करता है. 

स्किन के लिए फायदेमंद

आजकल हर कोई चाहता है कि उसका स्किन ग्लोइंग हो, शरीर में कोलेजन बनाने के लिए विटामिन सी जरूरी होता है. कोलेजन स्किन को मजबूती और लचीलापन देने वाला प्रोटीन है और ऐसे में आंवले को डाइट में शामिल करना त्वचा की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, स्किन को धूप से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी जरूरी है.

Advertisement

बालों की सेहत के लिए अच्छा

आंवले का इस्तेमाल भारतीय घरों में लंबे समय से बालों की देखभाल के लिए किया जाता रहा है. इसमें मौजूद विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है. आंवले का तेल बालों की देखभाल में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन बाल झड़ने की समस्या को रोकने में इसका सीधा फायदे के रिजल्ट अभी सीमित हैं.

आंवला खाने का सही तरीका क्या है?

आंवला खाने से इतने सारे फायदे तो मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे खाने का सही तरीका क्या है. तो जान लीजिए कि ताजा आंवला, बिना एक्स्ट्रा चीनी वाला आंवला पाउडर या सीमित मात्रा में आंवले का जूस ले सकते हैं. अचार और मुरब्बे में नमक या चीनी ज्यादा हो सकती है, इसलिए इनका सेवन सीमित रखें. अगर आपको कोई बीमारी है या आप नियमित दवाएं लेते हैं, तो आंवले को ज्यादा मात्रा में खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement