scorecardresearch
 

योग दिवस पर पीएम मोदी कोलकाता में 3 युद्धपोत नौसेना में शामिल करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को कोलकाता में 3 स्वदेशी युद्धपोत - INS दूनागिरी, INS अग्रय और INS संशोधक को नौसेना में शामिल करेंगे. 12वें योग दिवस पर हुगली नदी पर 500 नावों पर योग और ड्रोन शो होगा.

Advertisement
X
पीएम मोदी योग दिवस पर 21 जून को तीन स्वदेशी वॉरशिप भारतीय नौसेना को सौपेंगे. (Photo: Indian Navy)
पीएम मोदी योग दिवस पर 21 जून को तीन स्वदेशी वॉरशिप भारतीय नौसेना को सौपेंगे. (Photo: Indian Navy)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को कोलकाता में भारतीय नौसेना को तीन स्वदेशी युद्धपोत सौंपेंगे. इस मौके पर वे 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम भी लीड करेंगे. इस दिन पीएम मोदी INS Dunagiri, INS Agray और INS Sanshodhak को भारतीय नौसेना में शामिल करेंगे. इन तीनों जहाजों को स्वदेशी तकनीक से बनाया गया है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है.

तीनों युद्धपोतों की खासियत

  • INS दूनागिरी: Project 17A स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट – दुश्मन से छिपकर हमला करने में सक्षम.
  • INS अग्रय: एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट – दुश्मन पनडुब्बियों को नष्ट करने के लिए बनाया गया.
  • INS संशोधक: बड़ा सर्वे वेसल – समुद्र की गहराई, मैपिंग और सर्वे के काम करेगा.

इन जहाजों को शामिल करने से भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें: गरुड़ास्त्र मोर्टार सिस्टम का सफल टेस्ट, सीमा पर भागते नजर आएंगे दुश्मन

योग दिवस पर खास कार्यक्रम

पीएम मोदी योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान हुगली नदी पर 500 नावों पर योगासन का अनोखा प्रदर्शन किया जाएगा. शाम को कोलकाता के आसमान में भव्य ड्रोन शो का आयोजन होगा, जिसमें ड्रोन फॉर्मेशन दिखाया जाएगा. इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम - Yoga for Community and Environment है. यह कार्यक्रम भारत की सैन्य क्षमता और सांस्कृतिक विरासत दोनों को एक साथ प्रदर्शित करेगा। कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement