भारतीय वायुसेना (IAF) ने वायु शक्ति 2026 से ठीक एक दिन पहले एक शानदार टीजर वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को पहली बार असली ऑपरेशनल मोड में दिखाया गया है. यह IAF के इतिहास का सबसे लंबा रेंज इंटरसेप्ट है.
वीडियो में S-400 दुश्मन के लक्ष्य को बहुत दूर से ही पकड़कर नष्ट करते दिख रहा है. इससे साफ हो गया है कि भारत की हवाई सुरक्षा अब और मजबूत हो गई है.
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार LCH प्रचंड में भरेंगी उड़ान... देखेंगी वायुसेना की 'वायु शक्ति'
S-400 क्या है?
S-400 रूस का दुनिया का सबसे एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम है. यह 400 किमी दूर तक दुश्मन के फाइटर जेट, क्रूज मिसाइल, बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन को मार गिरा सकता है. भारत ने इसे 2018 में खरीदा था. अब पहली बार इसका असली ऑपरेशनल वीडियो जारी हुआ है.
यह भी पढ़ें: इंसान बन जाएगा भाप, शहर होगा तबाह... अगर एक चुटकी एंटीमैटर फटा तो हिरोशिमा से 3 गुना ज्यादा तबाही
वायु शक्ति 2026 – IAF का अब तक का सबसे बड़ा फायरपावर प्रदर्शन
कल 27 फरवरी को राजस्थान के पोखरण रेंज में होने वाला यह अभ्यास IAF का सबसे बड़ा फायरपावर डेमो होगा.
ड्रेस रिहर्सल पहले ही सफल हो चुका है. सभी लक्ष्य पूरी तरह नष्ट कर दिए गए.

ऑपरेशन सिंदूर के सटीक हमले भी
वीडियो में मई 2025 के ऑपरेशन सिंदूर के दृश्य भी शामिल हैं. इसमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और आकाश एयर डिफेंस सिस्टम के इस्तेमाल को खास जगह दी गई है. यह दिखाता है कि IAF कैसे हवाई जहाजों और जमीन पर लगे मिसाइल यूनिट्स को एक साथ जोड़कर काम करती है.
यह भी पढ़ें: 'इस बार ऐसा घाव देंगे... ऑपरेशन सिंदूर जारी है', इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान को दी वॉर्निंग
IAF का गर्व भरा संदेश
भारतीय वायुसेना ने खुद को Infallible, Impervious and Precise यानी अचूक, अभेद्य और सटीक बताया है. एयर वारियर्स राजस्थान के रेगिस्तानी आसमान में अपनी पूरी ताकत दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

क्यों है यह अभ्यास इतना खास?
27 फरवरी 2026 को पोखरण के आसमान में भारतीय वायुसेना अपना सबसे शक्तिशाली प्रदर्शन करने जा रही है. S-400 का सबसे लंबा इंटरसेप्ट, 120 विमान और 12,000 किलो विस्फोटक – यह सिर्फ एक अभ्यास नहीं, बल्कि भारत की हवाई शक्ति का गर्व है.