जैसलमेर
जैसलमेर (Jaisalmer) को "द गोल्डन सिटी" (The Gold Sity) के नाम से भी जाना जाता है. यह राजस्थान राज्य का एक शहर और जिला है (District of Rajasthan ). यह शहर राज्य की राजधानी जयपुर से 575 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है. यह जैसलमेर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है (Jaisalmer District Headquarter).
यह शहर पीले बलुआ पत्थर की एक पहाड़ी पर खड़ा है और प्राचीन जैसलमेर किला इस शहर के लिए ताज की तरह है. इस किले में एक शाही महल और कई अलंकृत जैन मंदिर हैं (Jaisalmer Palaces and Temples). किले और नीचे के शहर दोनों के कई घर और मंदिर बारीक नक्काशीदार बलुआ पत्थर से बने हैं. यह शहर थार रेगिस्तान के केंद्र में स्थित है (Jaisalmer in Thar Desert).
जैसलमेर, एक शुष्क मरुस्थलीय क्षेत्र है जिसके कारण गर्मियों में यहां का तापमान काफी ज्यादा हो जाता है. गर्मी और सर्दी दोनों में दिन-रात का तापमान बहुत भिन्न होता है (Jaisalmer Temperature).
2011 की जनगणना के अनुसार जैसलमेर की जनसंख्या 65,471 है (Jaisalmer Population). लगभग 90% आबादी हिंदू है, 8.20% मुस्लिम है और शेष सिख, ईसाई और जैन हैं.
जैसलमेर में पर्यटन एक प्रमुख उद्योग है. भारत सरकार ने 1955-56 में जैसलमेर क्षेत्र में तेल के लिए विभागीय अन्वेषण शुरू किया. ऑयल इंडिया लिमिटेड ने 1988 में जैसलमेर बेसिन में प्राकृतिक गैस की खोज की थी (Jaisalmer Economy).
Jaisalmer Best Tourist Places: राजस्थान का जैसलमेर अपनी सुनहरी इमारतों, ऐतिहासिक किलों और रेगिस्तान के लिए दुनियाभर में मशहूर है. ऐसे में अगर आप जैसलमेर घूमने की सोच रहे हैं तो हम आपको यहां की कुछ खास जगहों के बारे में बताएंगे जो आपके ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना देंगी.
अगर आप बिना लहसुन-प्याज की चने-आलू की सब्जी बनाना चाहते हैं तो एक बार जैसलमेरी स्टाइल दही वाले चने-आलू की सब्जी ट्राई कीजिए. जैसलमेर में चने-आलू की बेहद टेस्टी सब्जी बनाई जाती है, जो रोटी-चावल सभी के साथ अच्छी लगती है. इस सब्जी को बनाने के लिए सिर्फ देसी मसाले और दही की जरूरत होती है. आइए आपको इसे बनाने का तरीका बताते हैं.
राजस्थान के जैसलमेर में रात को पति-पत्नी घर के बाहर सो रहे थे. कुछ देर बाद पत्नी आग की लपटों में घिरी मिली. पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने खुद आग लगाई थी, लेकिन जांच में पुलिस को कहानी कुछ और लगी. पुलिस के मुताबिक, सिर्फ बिस्तर जला था, जबकि पति भी वहीं पास में था. 90 फीसदी झुलसी महिला को पहले अस्पताल और फिर जोधपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अब पति पर पत्नी की हत्या का आरोप है. उससे पूछताछ की जा रही है.
एक महीने पहले जिस घर में शहनाइयां गूंजी थीं, जहां दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग भी अभी गहरा था, उस घर में आज मातम छाया है. राजस्थान के जैसलमेर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंदौर के रहने वाले सेना के मेजर हमजा आरिफ का निधन हो गया है.
जैसलमेर में बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल का बड़ा मामला सामने आया है. आरोप है कि परीक्षा कक्ष में तैनात वीक्षक ही छात्रों को उत्तर बोल-बोलकर लिखवा रहे थे. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 93 उत्तर पुस्तिकाएं सील कर दीं. सीसीटीवी फुटेज में भी नकल कराने की पुष्टि होने का दावा किया गया है.
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित जैसलमेर रेलवे स्टेशन पूरी तरह तैयार हो चुका है.रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एक्सीलेटर, लिफ्ट, फूड प्लाजा सहित एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.
92 वर्षीय रिटायर्ड कैप्टन चुन्नीलाल, जिन्होंने चीन और पाकिस्तान के खिलाफ तीन युद्ध लड़े, की जैसलमेर में स्थित 25 बीघा नहरी जमीन भू-माफिया गिरोह ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़प ली.
राजस्थान LDC भर्ती परीक्षा के दौरान जैसलमेर के परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र खिड़की से बाहर भेजने के आरोप लगे. प्रशासन ने रिपोर्ट कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजी, जबकि NSUI और कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की मांग की.
Colored Cities of India: अगर आप घूमने-फिरने के शौकिन हैं और इस बार कुछ अलग एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताएंगे जो अपने खास रंगों की वजह से दुनियाभर में मशहूर हैं. इन सभी शहरों की अपनी अलग पहचान, समृद्ध इतिहास और अनोखी संस्कृति है जो इन्हें बाकी जगहों से अलग बनाती है.
राजस्थान के जैसलमेर में प्रोजेक्ट बस्टर्ड के तहत गोडावण यानी सोन चिरैया के 3 नए चूजों का जन्म हुआ है. संरक्षण केंद्रों में इनकी संख्या बढ़कर 94 हो गई है.
World Famous Forts: दुनियाभर में कई ऐसे भव्य किले मौजूद हैं जो आज भी समृद्ध संस्कृति, शौर्य और शानदार वास्तुकला की गवाही देते हैं. अगर आप इतिहास को करीब से जानना चाहते हैं और घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो दुनिया के इन खूबसूरत किलों की सैर आपके लिए किसी यादगार अनुभव से कम नहीं होगी.
राजस्थान के कई जिलों में मस्जिदों और मदरसों पर बुलडोजर कार्रवाई को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने टारगेटेड बताया है. उन्होंने इसे गैर-कानूनी कार्रवाई करार देते हुए मुस्लिम इबादतगाहों को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया है. ओवैसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस कार्रवाई को तुरंत रोकने की मांग की है.
इतिहासविदों ने पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जैसलमेर जिले में 4500 साल पुरानी हड़प्पा कालीन सभ्यता के अवशेषों को खोज निकाला है. शोधार्थी दिलीप कुमार सैनी ने बताया कि इस पुरास्थल पर भारी मात्रा में खंडित मृदभांड यत्र तंत्र बिखरे हुए हैं, जिसमें हड़पा सभ्यता के नगरीय स्तर से संबंधित लेप उक्त लाल मृदभांड, लाल मृदभांड, कटोरे, घड़े, परफोरेटेड जार के टुकड़े आदि है.
एक बार फिर राजस्थान में रेतीला तूफान उठा. एक बार फिर राजस्थान में अंधेरा छा गया एक बार फिर जैसलमेर में मौसम ऐसा बदला कि हर जगह धूल- ही धूल बिखर फैल गई. लगातार दूसरे दिन आए भीषण रेत के तूफान ने जनजीवन प्रभावित कर दिया. तेज हवाओं के साथ उठी धूल की विशाल दीवार से दिन में भी अंधेरे जैसा माहौल बन गया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बोलस के साथ प्राइवेट जेट से जैसलमेर पहुंचीं. एयरपोर्ट पर उनका राजस्थानी परंपरा से स्वागत किया गया. वे होटल सूर्यगढ़ में ठहरी हैं और अपने दौरे के दौरान सोनार किला, पटवों की हवेली और गड़ीसर झील जैसी धरोहरों का भ्रमण करेंगी.
जैसलमेर में नगर परिषद के डंपिंग यार्ड से 100 से ज्यादा सड़ी-गली मवेशियों की लाशें मिलने से हड़कंप मच गया. तेज गर्मी और बदबू से आसपास के लोग दहशत में आ गए. प्रशासन ने मामले में बड़ी लापरवाही मानते हुए ठेकेदार का ठेका रद्द कर उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया है.
राजस्थान के जैसलमेर में सैकड़ों मृत गायों के खुले में पड़े शवों का मामला तूल पकड़ने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और जनआक्रोश बढ़ने के बाद नगर परिषद ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. जेसीबी मशीनों की मदद से शवों को दफनाया गया, जबकि लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया.
राजस्थान के जैसलमेर में सैकड़ों मृत गायों के खुले में पड़े शवों का मामला तूल पकड़ने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और जनआक्रोश बढ़ने के बाद नगर परिषद ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. जेसीबी मशीनों की मदद से शवों को दफनाया गया, जबकि लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया.
राजस्थान के जैसलमेर में नगर परिषद के डंपिंग यार्ड से बड़ी संख्या में गायों के शव बरामद होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है. सामने आई शुरुआती जानकारी के मुताबिक 500 से ज्यादा गायों के शव मिलने की बात कही जा रही है. घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और ठेकेदार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है.
राजस्थान के जैसलमेर में नगर परिषद के डंपिंग यार्ड से बड़ी संख्या में गायों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार 500 से अधिक गायों के शव मिलने का दावा किया जा रहा है, जबकि घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने रिपोर्ट तलब की है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी परिस्थितियों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
राजस्थान के जैसलमेर से सामने आई एक दर्दनाक तस्वीर ने गौ संरक्षण और सरकारी व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. नगर परिषद के डंपिंग यार्ड में सैकड़ों मृत गायों के शव मिलने के बाद लोगों में भारी नाराजगी है. वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है और प्रशासन से जवाब मांगा जा रहा है.