scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Gold-Silver Crash In June: ₹38000 सस्ती चांदी, सोना 17000 रुपये फिसला... जून में तगड़ी गिरावट

जून में जमकर टूटे सोना-चांदी
  • 1/6

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में जून महीने में ताबड़तोड़ गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, महीने के आखिरी दिन मंगलवार को दोनों कीमती धातुएं उछलीं और चांदी 8000 रुपये से ज्यादा चढ़ गई. इसके बावजूद पूरे महीने में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर जहां चांदी 38,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो चुकी है. तो वहीं दूसरी ओर वायदा सोना 17,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है. (Photo: ITG)

MCX पर चांदी इतनी सस्ती 
  • 2/6

MCX पर चांदी इतनी सस्ती 
सबसे पहले बात करते हैं, वायदा चांदी की कीमत में जून में आई गिरावट के बारे में, तो एमसीएक्स पर बीते 29 मई को 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,66,998 रुपये थी, जो मंगलवार 30 जून को 8000 रुपये से ज्यादा की उछाल के साथ 2,28,182 रुपये पर बंद हुई. इस जोरदार तेजी के बाद भी महीनेभर में 1 Kg Silver Price 38,816 रुपये कम हो गया. (Photo: Reuters)

घरेलू मार्केट में कितना टूटी सिल्वर 
  • 3/6

घरेलू मार्केट में कितना टूटी सिल्वर 
न सिर्फ वायदा कारोबार में इस कीमती धातु के दाम में गिरावट आई है, बल्कि घरेलू बाजार में भी चांदी की कीमत तेजी से फिसली है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेट रेट्स को देखें, तो बीते महीने के अंतिम कारोबारी दिन यानी 29 मई को 1 किलो चांदी की कीमत 2,63,350 रुपये पर बंद हुई थी और ये अब घटकर 2,25,425 रुपये पर आ गई, यानी चांदी घरेलू बाजार में 37,925 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. (Photo: Reuters)
 

Advertisement
सोना भी लगातार हुआ धड़ाम 
  • 4/6

सोना भी लगातार हुआ धड़ाम 
चांदी ही नहीं, बल्कि सोना भी लगातार धड़ाम नजर आया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 अगस्त वाले सोने की वायदा कीमत बीते महीने के आखिरी कारोबारी दिन के 1,60,911 रुपये से कम होकर 30 जून को 1,43,084 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई. इस हिसाब से देखें, तो सोना 17,827 रुपये सस्ता हो गया. (Photo: Reuters)

घरेलू बाजार में Gold रेट 
  • 5/6

घरेलू बाजार में Gold रेट 
एमसीएक्स के अलावा घरेलू बाजार में सोने की कीमत को देखें, तो यहां भी ये कीमती पीली धातु लगभग इतनी ही सस्ती हुई है. आईबीजेए गोल्ड रेट के मुताबिक, 29 मई को घरेलू मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,56,463 रुपये पर बंद हुआ था और अब ये 1,41,286 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है. कैलकुलेशन करें, तो 10 Gram 24 Karat Gold 15,177 रुपये सस्ता हो गया है. (Photo: Reuters)

ज्वेलरी पर GST समेत ये चार्ज 
  • 6/6

ज्वेलरी पर GST समेत ये चार्ज 
ध्यान रहे, घरेलू मार्केट में सोने की खरीदारी करते समय जहां आईबीजेए की वेबसाइट पर अपडेट रेट एक समान होते हैं, तो वहीं जब आभूषण खरीदे जाते हैं, तो इस पर ग्राहकों को तय 3 फीसदी जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी चुकाना होता है, जिससे इसकी कीमत बढ़ जाती है. ये मेकिंग चार्ज अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग-अलग हो सकता है. (Photo: ITG)

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement