scorecardresearch
 

US Vs Iran: अमेरिका-ईरान में जंग तेज, तेल की कीमतों में मची उथल-पुथल, खौफ में दुनिया

US-Iran War: अमेरिका और ईरान में फिर से शुरू हुई जंग ने तेल की कीमतों में एक बार फिर उबाल ला दिया है और इन बढ़ती कीमतों ने दुनिया के तमाम देशों में महंगाई को जोखिम फिर से बढ़ा दिया है.

Advertisement
X
अमेरिका-ईरान में घमासान से तेल की कीमतों में उथल-पुथल. (Photo: Reuters)
अमेरिका-ईरान में घमासान से तेल की कीमतों में उथल-पुथल. (Photo: Reuters)

अमेरिका और ईरान में युद्ध फिर तेज हो गया है और ग्लोबल टेंशन चरम पर पहुंच गई है. दोनों देशों के बीच ड्रोन-मिसाइल अटैक का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान को समझौते में देरी की भारी कीमत चुकाने की धमकी दी, तो ईरान भी हार मानने को तैयार नजर नहीं आ रहा है. ये तनातनी ने कच्चे तेल की कीमतों में फिर से आग लगाती हुई दिखाई दे रही है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में Crude Oil Price में उथल-पुथल दिखने लगी है. 

लंबे समय बाद बीते दिनों कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के नीचे खिसकी थी, लेकिन अब इसमें फिर से उछाल आना शुरू हो गया है. इस बीच अमेरिकी हमलों के चलते ईरान ने फिर से होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सील करने का ऐलान कर दिया है, जिससे तेल-गैस का संकट गहराने के जोखिम से दुनिया के तमाम देश सहमे हुए हैं. 

ट्रंप की धमकियां, ईरान का पलटवार
एक ओर जहां मिडिल ईस्ट में जंग तेज हो गई है, तो वहीं दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी धमकियों का सिलसिला फिर से शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने ईरान को फ्रेश वॉर्निंग देते हुए शांति समझौते पर बातचीत में देरी को लेकर ईरान पर हमला बोला. ट्रंप ने कहा कि ईरानी सेना पूरी तरह से हार चुकी है. फिर भी ईरान समझौते पर बातचीत के लिए लंबा समय लगा रहा है, इसकी कीमत उसे चुकानी होगी. उन्होंने कहा कि ये करार उसके लिए ही फायदेमंद होता.

Advertisement

जहां ट्रंप ने धमकी दी है, तो वहीं ईरान भी कम नहीं है और पलटवार करते हुए अमेरिकी ठिकानों पर हमले तेज कर दिए. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी कि 'ईरानी सेना किसी भी हमले या खतरे का जवाब दिए बिना नहीं रहेगी.' 

US VS Iran

बता दें कि अमेरिका लगातार तेल पल निर्भर ईरान की इकोनॉमी की रीढ़ पर हमला कर रहा है और उसके निशाने पर होर्मुज स्ट्रेट के आसपास के बंदर अब्बास जैसे ऑयल साइट्स हैं, जो कि ईरानी तेल के निर्यात के लिए सबसे अहम हैं.  

टेंशन ही नहीं, कच्चे तेल के दाम भी बढ़े
US-Iran War Tension के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उबाल आना शुरू हो गया. ब्रेंट क्रूड का दाम बीते दिनों की गिरावट छोड़ अचानक उछलकर 95 डॉलर प्रति बैरल पर जा पहुंचा, तो वहीं WTI Crude Oil Price भी तेजी से आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. यही नहीं नेचुरल गैस की कीमत भी बढ़ रही है. 

कच्चे तेल की कीमत में अचानक आ रहा ये उछाल दुनिया में महंगाई का खतरा बढ़ाने वाला है. तमाम एक्सपर्ट 100 दिन से ज्यादा समय से जारी इस युद्ध के लंबा खिंचने पर तेल आयात पर निर्भर देशों में भयंकर महंगाई की आशंका जता चुके हैं.  

Advertisement

Crude Oil Price Surge

ईरान के इस ऐलान ने बढ़ाई चिंता
मिडिल ईस्ट में तनाव गहराने के बीच अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दुनिया की कुल तेल जरूरत के 20 फीसदी की आपूर्ति करने के लिए अहम होर्मुज स्ट्रेट को फिर से सील करने का ऐलान कर दिया. ईरान के इस ऐलान से एक बार फिर तमाम देश सहम गए हैं. 

ईरान की शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने गुरुवार को होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया. ईरान ने चेतावनी दी है कि अब तेल टैंकरों और कारोबारी जहाजों समेत कोई भी पोत इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने की कोशिश करेगा तो उस पर हमला किया जाएगा. ऐसे में दुनिया में Oil-Gas Crisis फिर से गहराता हुआ नजर आ रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement