पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 साल से सक्रिय दीपक चतुर्वेदी Aajtak.In के बिजनेस डेस्क पर चीफ सब एडिटर हैं. जहां वे आर्थिक, अंतरराष्ट्रीय कारोबार, इकोनॉमी, शेयर मार्केट, कमोडिटी मार्केट, यूटिलिटी बेस्ड स्टोरीज, कारोबारी जगत की दिग्गज हस्तियों से जुड़ी खबरों के साथ ही अन्य आर्थिक विषयों को सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं.
इन्होंने शुरुआती करियर में एंटरटेनमेंट, क्राइम, एजुकेशन समेत अन्य बीट पर रिपोर्टिंग की, लेकिन फिर बिजनेस और इकोनॉमिक्स को अपनी प्राथमिकता बनाया और समय के साथ तमाम बारीकियों को समझते हुए खुद को ऐसे बिजनेस जर्नलिस्ट के तौर पर स्थापित किया, जो जटिल आर्थिक आंकड़ों और इकोनॉमी से जुड़े घटनाक्रमों को आसान भाषा में आम पाठक को समझा सकें.
दीपक की लेखन शैली का एक अहम हिस्सा एक्सप्लेनर जर्नलिज्म है, जिसमें वे जटिल-से-जटिल विषयों को आसान भाषा में तैयार कर आंकड़ों के साथ पेश करते हैं. इनकी खबरों में एसईओ, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और रियल-टाइम अपडेट्स का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है.
आईबीएन-7 में इंटर्नशिप पूरी करने के बाद दीपक ने न्यूज रिपोर्टर के तौर पर ईटीवी मध्यप्रदेश के साथ करियर का आगाज किया. आजतक.इन से पहले दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान (प्रिंट-ऑनलाइन) और अमर उजाला (ऑनलाइन) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में बतौर बिजनेस जर्नलिस्ट काम कर चुके हैं.
दीपक उत्तर प्रदेश के इटावा शहर से ताल्लुक रखते हैं. 12वीं की पढ़ाई के बाद इन्होंने कानपुर यूनिवर्सिटी से गणित में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद कानपुर स्थित दैनिक जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल किया.