scorecardresearch
 

टीम इंडिया के दो कोचों की विदाई, गौतम गंभीर के साथ सफर खत्म, BCCI ने दी भावुक व‍िदाई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के विदा हो रहे असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी द‍िलीप को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया है. रयान अब केकेआर के हेड ऑफ स्ट्रेटजी बन गए हैं.

Advertisement
X
BCCI ने Ryan ten Doeschate और T Dilip को कहा शुक्रिया (Photo: ITG)
BCCI ने Ryan ten Doeschate और T Dilip को कहा शुक्रिया (Photo: ITG)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में हुए बड़े बदलाव के बीच विदा हो रहे असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट (Ryan ten Doeschate) और फील्डिंग कोच टी द‍िलीप को भावुक अंदाज में धन्यवाद कहा है. बोर्ड ने दोनों कोचों के योगदान को टीम इंडिया की सफलता में बेहद अहम बताते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

BCCI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- टीम इंडिया में आपके अमूल्य योगदान के लिए असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी दिलीप, आपका धन्यवाद. आपकी मेहनत, प्रोफेशनलिज्म और पर्दे के पीछे किए गए अथक प्रयास टीम की सफलता की यात्रा में बेहद अहम रहे. आपके करियर के अगले अध्याय के लिए शुभकामनाएं.

डोशेट जुलाई 2024 में गौतम गंभीर के टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद सपोर्ट स्टाफ से जुड़े थे. अब उनका भारतीय टीम के साथ कार्यकाल समाप्त हो गया है. इसके बाद उन्हें आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने हेड ऑफ स्ट्रेटजी नियुक्त किया है. इस भूमिका में वह कोचिंग, एनालिटिक्स, स्काउटिंग, प्लेयर डेवलपमेंट और नाइट राइडर्स ग्रुप की विभिन्न फ्रेंचाइजियों के लिए लॉन्ग-टर्म क्रिकेट स्ट्रैटेजी तैयार करेंगे.

वहीं, 2021 से टीम इंडिया के फील्डिंग कोच रहे टी द‍िलीप भी अब टीम से अलग हो गए हैं. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ड्रेसिंग रूम में 'फील्ड‍िंग मेडल' की शुरुआत की थी, जो 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों और फैन्स के बीच काफी लोकप्रिय था. 

Advertisement

टीम इंडिया को अलविदा कहते हुए टी द‍िलीप ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया. उन्होंने अपने कार्यकाल में मिली उपलब्धियों को याद किया, जिनमें लगातार दो T20 वर्ल्ड कप खिताब, ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025, दो एश‍िया कप जीत, ODI वर्ल्ड कप 2023 में रनर-अप और वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप में उपविजेता रहना शामिल है.

उन्होंने पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर का विशेष रूप से आभार जताया. साथ ही रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों के साथ काम करने को अपने करियर का सम्मान बताया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by T Dilip (@dilip.tk19)

श्रीलंका दौरे पर कौन होगा नया फील्डिंग कोच?
टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे पर 57 वर्षीय सुभदीप घोष (Subhadeep Ghosh) फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. इससे पहले वह भारतीय महिला टीम के साथ 2022 वनडे वर्ल्ड कप और 2023 T20 वर्ल्ड कप में भी फील्डिंग कोच रह चुके हैं.

भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है. कोलंबो में 7 अगस्त से तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला जाएगा, जबकि दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगा. हालांकि, BCCI ने अभी तक डोशेट की जगह नए असिस्टेंट कोच के नाम का ऐलान नहीं किया है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement