scorecardresearch
 

Stock Market Rally: खुल गया शेयर बाजार... सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी, ट्रंप से सीधा कनेक्शन

Stock Market Rally Today: अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ समझौता होने के संकेत दिए हैं, जिससे ग्लोबल मार्केट बमबम हैं और इसका असर भारत में भी देखने को मिला है. सेंसेक्स ने ओपनिंग के साथ ही 600 अंक की छलांग लगा दी है.

Advertisement
X
ट्रंप का एक सिग्नल मिलते ही दौड़ पड़ा शेयर बाजार. (Photo: ITG)
ट्रंप का एक सिग्नल मिलते ही दौड़ पड़ा शेयर बाजार. (Photo: ITG)

शेयर बाजार में बुधवार को तूफानी तेजी (Stock Market Rally) के साथ कारोबारी की शुरुआत हुई. डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मिडिल ईस्ट टेंशन (Middle East Tension) को कम करने से जुड़ा एक बयान दिया और फिर सेंसेक्स-निफ्टी ने भी दुनिया के तमाम शेयर बाजारों के साथ छलांग लगा दी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलते ही 600 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ ओपन कारोबार करता दिखाई दिया. शानदार शुरुआत के बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा से लेकर इंडिगो और एसबीआई तक के शेयर दौड़ लगाते नजर आए हैं. 

सेंसेक्स-निफ्टी का धमाल 
शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,017 की तुलना में तेजी लेकर 77,424 पर ओपन हुआ और फिर कुछ ही मिनट में ये 658 अंक चढ़कर 77,675 के लेवल पर जा पहुंचा. Sensex की तरह ही एनएसई का निफ्टी-50 भी शुरुआत के साथ ही छलांग लगाता हुआ नजर आया. ये इंडेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 24,032 की तुलना में चढ़कर 24,171 पर खुला और फिर अचानक 218 अंक की तेजी लेकर 24,250 पर जा पहुंचा. 

इन 10 शेयरों ने दिखाया दम
शेयर बाजार में तेजी के बीच शुरुआती कारोबार में सबसे तेज भागने वाले स्टॉक्स पर नजर डालें, तो बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल IndiGo Share (3%), M&M Share (2.50%), Tech Mahindra Share (2%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा मिडकैप में शामिल Coforge Share (10%), Yes Bank Share (4%), Persistent Share (2.90%), Mphasis Share (2.50%) उछलकर ट्रेड करता दिखाई दिया.

Advertisement

स्मॉलकैप कैटेगरी को देखें, तो यहां पर Cohance Share (9%), WockPharma Share (6%) और Poonawalla Share (5.50%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. इनके अलावा भी कई दिग्गज कंपनियों के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं, जिनमें ट्रेंट लिमिटेड, टीसीएस, एसबीआई जैसे नाम शामिल हैं. 

पहले ही मिले थे तेजी के संकेत
बता दें कि भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में तेजी के संकेत पहले से ही मिल रहे थे. तमाम ग्लोबल मार्केट दौड़ लगाते हुए नजर आए थे. मंगलवार को US Stock Market उछाल के साथ बंद हुए, तो एशियाई शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत के साथ ही Japan Nikkei, Hongkong HangSeng, South Korea KOSPI समेत अन्य बाजार जोरदार रफ्तार पकड़े हुए दिखाई दिए. गिफ्ट निफ्टी भी ओपनिंग के साथ ही ग्रीन जोन में कारोबार कर रहा था, जो सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी का संकेत दे रहा था. 

इस तेजी के पीछे Trump कनेक्शन
अब बात करते हैं शेयर मार्केट में आई इस तेजी के पीछे के कारणों के बारे में, तो इसका सीधा कनेक्शन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Stock Market Trump Connection) देखने को मिल रहा है. दरअसल, ट्रंप ने होर्मुज में फंसे जहाजों को निकालने के लिए चलाए गए 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को कुछ समय के लिए रोकने की घोषणा की है और साथ ही ये संकेत भी दिए हैं कि अमेरिका और ईरान जल्द समझौता कर सकते हैं. 

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement