scorecardresearch
 

पटना के VVIP इलाके में मिली लाश... हार्डिंग रोड पर किसने फेंका शव? CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

बिहार की राजधानी पटना की जिस सड़क पर रोज अफसरों और नेताओं के काफिले गुजरते हैं, उसी हार्डिंग रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सवाल ये है कि आखिर शव यहां आया कैसे? पुलिस को शक है कि हत्या कहीं और हुई और लाश को वीवीआईपी इलाके में लाकर फेंक दिया गया. अब इस मामले को लेकर CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Advertisement
X
पटना में लाश मिलने के बाद मचा हड़कंप. (Photo: Screengrab)
पटना में लाश मिलने के बाद मचा हड़कंप. (Photo: Screengrab)

राजधानी पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र की हार्डिंग रोड पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लोगों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा. सूचना मिलते ही सचिवालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. देखते ही देखते वीवीआईपी रोड पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और अधिकारियों की आवाजाही शुरू हो गई.

हार्डिंग रोड राजधानी के सबसे संवेदनशील इलाकों में गिनी जाती है. ऐसे इलाके में अज्ञात शव मिलने से पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई. शुरुआती जांच के बाद पुलिस को शक है कि जिस जगह शव मिला, वहां हत्या नहीं हुई. आशंका है कि अपराधियों ने वारदात कहीं और की और फिर पहचान छिपाने के लिए शव को यहां लाकर फेंक दिया.

patna vvip area unknown dead body found harding road secretariat police cctv investigation

इसी शक को आधार बनाकर पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम बुला ली. विशेषज्ञों ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत की वजह और समय का पता लगाया जा सके.

यह भी पढ़ें: 7.93 लाख फॉलोअर्स... और सोच दहेज वाली! लखनऊ में इन्फ्लुएंसर की पत्नी का मिला शव; दहेज में कार न मिलने पर हत्या का आरोप

Advertisement

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल मृतक की पहचान का है. शव के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके. पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह व्यक्ति कौन था.

patna vvip area unknown dead body found harding road secretariat police cctv investigation

अब जांच की सबसे अहम कड़ी सीसीटीवी फुटेज बन गई है. हार्डिंग रोड और आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज से यह साफ हो जाएगा कि शव किस वाहन से लाया गया, कब लाया गया और उसे यहां छोड़कर कौन फरार हुआ.

मामले पर डीएसपी अनु सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हर पहलू से जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल इस घटना में कई सवाल हैं- मरने वाला कौन था? उसकी मौत कैसे हुई? लाश वीवीआईपी इलाके में लाकर क्यों छोड़ा? इन सवालों के जवाब अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज से मिलने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement