scorecardresearch
 

SIERRA जैसी SUV लाने की तैयारी में जुटी JEEP... टाटा मोटर्स से मिलाया हाथ

स्टेलेंटिस ग्रुप ने टाटा मोटर्स के साथ एक बड़ा समझौता किया गया है. इस समझौते के तहत स्टेलेंटिस ग्रुप टाटा मोटर्स के प्रोडक्ट आर्किटेक्चर का इस्तेमाल अपना प्रोडक्ट डेवलप करने में करेगी. कयास हैं कि टाटा सिएरा वाले प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक मिड साइज एसयूवी कंपनी ला सकती है. ये कार जीप की ब्रांडिंग के तहत आएगी. आइए जानते हैं क्या है कंपनी की प्लानिंग.

Advertisement
X
Jeep ब्रांड के तहत हमें टाटा सिएरा पर बेस्ड SUV देखने को मिल सकती है. (Photo: Jeep India)
Jeep ब्रांड के तहत हमें टाटा सिएरा पर बेस्ड SUV देखने को मिल सकती है. (Photo: Jeep India)

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल और स्टेलेंटिस ने अपनी पार्टनरशिप को एक्सपैंड करने के लिए एग्रीमेंट साइन किया है. इस एग्रीमेंट के तहत दोनों कंपनियां प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी, प्लेटफॉर्म और व्हीकल आर्किटेक्चर पर साथ काम करेंगी. हालांकि, कंपनी ने किसी खास प्रोडक्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन एक एसयूवी को लेकर चर्चा हो रही है. 

माना जा रहा है कि टाटा मोटर्स के सिएरा वाले प्लेटफॉर्म पर बेस्ड ही एक एसयूवी जीप ब्रांड के तहत तैयार की जा रही है. इस एसयूवी का कोडनेम जे1जे बताया जा रहा है. अगर कयासों को सही माना जाए, तो जीप के पोर्टफोलियो में एक ऐसा प्रोडक्ट होगा, जो भारत में पूरी तरह से तैयार हुआ होगा. 

कंपनी इस प्रोडक्ट को भारतीय बाजार में बेचने के साथ ही ग्लोबल मार्केट में भी उतार सकती है. वहीं टाटा अपने व्हीकल आर्किटेक्चर को एक ग्लोबल मैन्युफैक्चर से शेयर करेगा. स्टेलेंटिस ग्रुप के साथ हुए एग्रीमेंट में टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भी शामिल है. 

क्या है कंपनी की तैयारी? 

इस एग्रीमेंट के तहत टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल अपनी प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी और व्हीकल आर्किटेक्चर का एक्सेस स्टेलेंटिस ग्रुप को देगी. स्टेलेंटिस भारत में अपनी डेवलपमेंट और इंजीनियरिंग कैपेबिलिटी का इस्तेमाल करके अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से इस एक्सेस को यूज करेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 29KM माइलेज और धंसू लुक्स... क्या CRETA का खेल बिगाड़ पाएगी ये SUV

इस साझेदारी के तहत व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के यहां होगी. टाटा मोटर्स और स्टेलेंटिस के बीच हुए इस समझौते के तहत पहला प्रोडक्ट एक मिड साइज एसयूवी होगी. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी टाटा सिएरा के एरगोस (ARGOS) आर्किटेक्चर पर बेस्ड एसयूवी तैयार करेगी. 

ये कार इंटरनल कंबशन इंजन और इलेक्ट्रिक दोनों ही अवतार में आ सकती है. इसमें हमें सिएरा वाले ही इंजन ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं. एरगोस प्लेटफॉर्म का फायदा ये है कि इस पर अलग-अलग साइज और पावरट्रेन वाली गाड़ियां तैयार की जा सकती हैं. हालांकि, जीप इस प्रोडक्ट को कब तक लॉन्च करेगी इसकी जानकारी नहीं है. 

यह भी पढ़ें: Maruti-Tata को टक्कर देने की तैयारी, नई SUV ला रही है ये कंपनी

सिएरा के आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करने का ये मतलब नहीं है कि हमें रिबैजिंग देखने को मिलेगी. यानी हमें ऐसे प्रोडक्ट्स मिलेंगे, जिन्हें जीप इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी. ये प्रोडक्ट डिजाइन के मामले में अलग होगा. कंपनी अलग बॉडी, एक्सटीरियर डिजाइन और कैबिन वाली कार ला सकती है. यहां तक की हमें फीचर्स में भी अंतर देखने को मिल सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement